पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 92 छात्रों ने ओलम्पियॉड परीक्षा में हिस्सा लिया

92 छात्रों ने ओलम्पियॉड परीक्षा में हिस्सा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखण्डस्तरीय विज्ञान एवं गणित ओलम्पियॉड का आयोजन बीआरसी भवन धमतरी में शुक्रवार को किया गया। स्पर्धा में धमतरी विकासखण्ड के प्रत्येक संकुल से विज्ञान एवं गणित विषय पर दो-दो प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल 92 छात्र छात्राओं ने ओलम्पियॉड में भाग लिया। प्रतियोगिता में चित्रकला, लिखित परीक्षा तथा मौखिक प्रश्नों के माध्यम से बच्चों का मूल्यांकन किया गया।

विज्ञान विषय के प्रभारी नंदकिशोर साहू बीआरपी तथा मूल्यांकनकर्ता शिक्षक, प्रशिक्षक विष्णु साहू, विष्णु सोनकर तथा रामेश्वर पटेल थे। इसी प्रकार गणित विषय के प्रभारी हनुमान सिंह वर्मा बीआरपी मूल्यांकन कर्ता टिकेश्वर पाण्डे, डिपेन्द्र साहू तथा निर्भय साहू थे। इस प्रतियोगिता से प्रत्येक विषय पर चयनित आठ-आठ प्रतिभागी जिला स्तरीय ओलम्पियॉड में 15 सितंबर को भाग लेंगे। चयनित प्रतिभागियों में विद्या रायपुरिया, गुलशन कुमार बघेल, उमेश कुमार ध्रुव, धनेश्वरी नेताम, यामिनी, रूपेश कुमार, टिकेन्द्र कुमार, मनीष कुमार ध्रुव, जिनेश्वरी, धनेन्द्र, अनिल, भुनेश्वर, लक्ष्मीकांत, अक्षय कुमार , ज्योति का नाम शामिल है।

इंडक्शनमिटिंग हुआ

धमतरी। बीसीएसशासकीय पीजी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन वातावरण एवं महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से इंडक्शन मिटिंग का आयोजन किया गया। पहले दिन बीकॉम प्रथम के छात्र-छात्राओं को लायब्रेरी भवन के प्रथम मंजिल में स्थित सभागार में महाविद्यालय स्टॉफ व्दारा संबोधित किया गया। महाविद्यालय शैक्षणेत्तर गतिविधियों से परिचित कराते हुए विद्यार्थियों को एनएसएस, एनसीसी, यूथ रेडक्रॉस सोसायटी, क्रीडा विभाग, ग्रंथालय, रीडिंग रूम, स्टेशनरी, बीपीएल छात्रवृत्ति, युवा उत्सव एंटी रैगिंग कमेटी, आिद की जानकारी दी गई