पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों की बस्ती में नहीं होती सफाई

मजदूरों की बस्ती में नहीं होती सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड प्राेफाइल क्र 9

नएपार्षद के लिए नगरीय निकाय चुनाव चुनौती से कम नहीं है। वार्डवासियों के अनुसार वार्ड में नए शौचालय, सड़क की मरम्मत, पानी निकासी की व्यवस्था, तालाब में पचरी निर्माण समेत बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना चुनौती है।

जनसंख्या : लगभग3000

मतदाता: लगभग2100

किसवर्ग के लोग : श्रमिक

पानीनिकासी : नहीं

सड़क: बुंराहाल

खेलमैदान : नही

ये है अपेक्षाएं

वार्डवासियोंका कहना है कि वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधि चुने थे। अाने वाले समय में वार्ड की समस्या दूर होने की उम्मीद थी, लेकिन सड़क बनी ही शौचालय।

धमतरी. मकेश्वर वार्ड की नाली से नाली पानी निकासी नहीं होने से बढ़ी गंदगी।

मकेश्वर वार्ड में बुनियादी सुविधाअों का अभाव, गंदगी से हैं बेहाल, नहीं होती सफाई।

भास्करन्यूज .धमतरी

शहरके श्रमिक बाहुल्य मकेश्वर वार्ड में वार्डवासी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे। वार्ड में चारो ओर गंदगी और मच्छर से जीना दूभर हो गया है। पिछले पांच साल में वार्डवासियों को कोई सुविधा नहीं मिलने के कारण पार्षद समेत नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

मकेश्वर वार्ड की जनसंख्या लगभग तीन हजार है। मतदाता 21 सौ के लगभग हैं। वार्ड मंें गंदगी का ओर-छोर ही नहीं है। वार्ड में प्रवेश करते ही सड़क की दयनीय स्थिति से सामना होता है। नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदगी सड़कों पर बह रही है। वार्ड में ब्रेकर और गड्‌ढे इतने हैं कि वाहन चालकोें में हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क जर्जर होकर उखड़ गई। सिहावा चौक पहुंच मार्ग की सड़क टूट गई है। लोगाें को रात्रि के समय सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वार्डवासी द्रोपती बाई, सतन बाई समनामी, रेखा ध्रुव, गीता साहू का कहना है कि वार्ड में समस्या इतनी है कि कभी दूर हो ही नही सकता। पार्षद की कमजोरी का खामियाजा वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। चारों आेर गंदगी और बजबजाती नालियों के कारण संक्रमण का भय सताता है। वार्ड के पार्षद को कई बार समस्या से अवगत कराए, लेकिन एक ही जवाब मिलता है कि नगर पालिका कुछ नहीं कर रही। मेरा कोई सुनवाई ही नही होता। पिछले पांच वार्ड में पार्षद से अपेक्षाएं थी, इस अनुरूप कोई काम ही नहीं हुए। अब नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद चुनने के पहले वार्ड की समस्या से अवगत कराएंगे।