पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर

महिला के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसीही अस्पताल के डॉ प्रफुल्ल ने आपरेशन कर निकाला, एक घंटे चला आपरेशन।

भास्करन्यूज धमतरी

मसीहीअस्पताल में शनिवार को कांकेर की एक महिला के पेट से 8 किलो का टयूमर निकाला गया। महिला महीनों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी। डाक्टरों ने आपरेशन कर ट्यूमर को जांच के लिए भेजा है। आपरेशन करने वाले जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डां प्रफुल्ल कुमार पैकरा ने बताया कि 3 दिन पहले कांकेर जिले के ग्राम पचांगी निवासी इतवारी बाई पेट दर्द की समस्या लेकर अस्पताल पहुंची। महिला के पेट में सूजन था। तीन माह से वह तकलीफ में थी।

ट्यूमर के कारण महिला का वजन घट रहा था। सिटी स्केन में महिला के बाएं ओवरी में ट्यूमर की रिपोर्ट मिली। एक घंटे के आपरेशन के बाद महिला के पेट से 8 किलो का टयूमर निकाला गया। महिला की स्थिति सामान्य है।

हार्मोनलहोता है टयूमर

डांप्रफुल्ल ने बताया कि टयूमर की समस्या हार्मोनल होती है। महिलाओ में दो ओवरी होती है, जो हार्मोन्स आदि के कारण बढ़ जाते हंै। यह मांसल होता है, जिसके अंदर पानी भरा रहता है। यदि यह फट जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। ऐसे ट्यूमर से कैंसर की आशंका भी होती है,इसलिए इसे जांच के लिए भेजेंगे। रिपोर्ट नार्मल आया तो ठीक अन्यथा मरीज को मेडिकल कालेज रायपुर भेजना पड़ेगा।