पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवश्यकता अनुसार बने योजना

आवश्यकता अनुसार बने योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बन रहा आगामी वर्ष के लिए मनरेगा का लेबर बजट

भास्करन्यूज .धमतरी

महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् ग्रामीणों की मांग, गांव की आवश्यकता, भौगोलिक स्थिति तथा संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर वर्ष 2015-16 के लेबर बजट के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि राज्य के कुल 115 जनपदों में धमतरी जिले के नगरी, मगरलोड और कुरूद जनपदों के सभी ग्रामों में सघन सहभागी नियोजन प्रक्रिया के तहत् मनरेगा के तकनीकी सहायक, कार्यक्रम अधिकारी तथा समन्वयकों इत्यादि द्वारा गांव का सर्वे कर इस आधार पर आगामी लेबर बजट की तैयारी के लिए कार्य योजना बनाई जानी है।

इसी तारतम्य में नगरी जनपद पंचायत के ग्राम ब्राम्हणबाहरा और डोकाल में आईपीपीई के तहत् गत 16 सितंबर से सर्वे कार्य किया गया। आज संयुक्त वन प्रबंधन शाला केरेगांव में इन दोनों गांवों के सर्वे के बाद मनरेगा के अमले द्वारा वर्ष 2015-16 के लेबर बजट के लिए कार्य योजना बनाई गई। इस मौके पर कलेक्टर भीम सिंह भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण के दौरान इस बात पर विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश मनरेगा के अधिकारियों को दिए कि वे गांव में जॉब कार्डधारी, बी.पी.एल., स्मार्ट कार्डधारी परिवारों की जानकारी प्राप्त कर ऐसी कार्ययोजना बनाएं कि गांव की जरूरत के हिसाब से परिसम्पत्ति का निर्माण भी हो। साथ ही राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी जॉब कार्डधारियों को डेढ़ सौ दिन का रोजगार भी मुहैय्या कराई जा सके। उन्होने भविष्य में मनरेगा के तहत् वन अधिकार प्रमाण-पत्रधारियों के भूमि समतलीकरण कार्यों को प्राथमिकता से लेने, डबरी इत्यादि के निर्माण के समय क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति तथा संसाधनों को ध्यान में रखने तथा जितने भी पेयजल स्त्रोत हैं उनकी स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि नगरी और मगरलोड के मनरेगा के अधिकारियों द्वारा ग्राम-ब्राम्हणबाहरा तथा धमतरी और कुरूद के मनरेगा अधिकारियों द्वारा ग्राम-डोकाल का सर्वे गत 16 सितंबर से किया गया था। इसके बाद आज इन दोनों गांवों के लेबर बजट के लिए कार्य योजना तैयार की गई। इसी तरह जल्द ही मगरलोड और कुरूद विकासखण्डों के गांवों में भी मनरेगा अमले द्वारा पहुंचकर गांवों का सर्वे किया जाएगा।

धमतरी. सघन सहभागी नियोजन प्रक्रिया के तहत गांव-गांव चल रहा प्रशिक्षण में कल