पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री क्षेत्र के दौरे पर

मंत्री क्षेत्र के दौरे पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. प्रदेशके केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर 21 सितम्बर को रायपुर से भखारा के लिए दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेंगे तथा 1 बजे भखारा पहुंचेंगे, जहां सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद पुराना मंडी परिसर कुरूद में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाम 4.30 बजे कुरूद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 22 सितम्बर को शाम 5 बजे रायपुर से कुरूद के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम कुरूद में करेंगे। 23 सितम्बर को श्री चंद्राकर कुरूद से नगरी के लिए सुबह 11.30 बजे प्रस्थान करेंगे। सम्मेलन में दोपहर 1 बजे शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे मगरलोड में आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के लिए क्षेत्रवासी तैयारी में जुटे हैं।