रासेयो ने की सफाई
धमतरी. बाबूछोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर कालेज धमतरी के एनएसएस ईकाई ने परिसर की साफ-सफाई की। परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए कार्य भी किए। नगर को पॉलीथीन मुक्त बनाने नगर में चलाये जा रहे अभियान में सहभागिता देने एवं साथ ही नगर के जोधापुर एवं सोरिदनगर वार्ड को गोद लेकर पॉलीथीन मुक्त बनाने एवं दोनों वार्डो में जनजागरूकता लाने के लिए करतल ध्वनि के साथ स्वयंसेवकों ने सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर हेमंत रजक, गोपी कुर्रे, गुलशन सिन्हा, भूपेन्द्र नेताम, मोहन ध्रुव, खिलेश्वरी केंवट, भगवती मेनका के अलावा कार्यक्रम अधिकारी डॉ.हेमवती ठाकुर एवं प्रो.कोमल प्रसाद याद उपस्थित थे।