हृदय दिवस पर सेमीनार
धमतरी. सिंधुएकता एवं झुलेलाल मंडल के संयुक्त तत्वावधान एवं जीवन अनमोल नारायणा हास्पीटल रायपुर के सहयोग से 23 सितंबर को सुबह 10 बजे सिंधी धर्मशाला आमापारा में निशुल्क हृदय रोग जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया है। पुज्य सिंधी समाज अध्यक्ष नानकराम चारवानी, रमेश नैनानी, राजु चुनवानी, गणेश सचदेव सेमिनार एवं शिविर की तैयारी में जुटे है।