पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम बदला, झड़ी से बेहाल रहे नागरिक

मौसम बदला, झड़ी से बेहाल रहे नागरिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनभर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित, जिले में अब तक 1167 मिली औसत बारिश।

भास्करन्यूज .धमतरी

शनिवारको दिनभर हुई बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बारिश का सिलसिला शुक्रवार रात से शुरू हुआ, जो शनिवार को भी जारी रहा। दोपहर को जमकर बारिश हुई। किसान बारिश रूकते ही खेतों की ओर दौड़े और अतिरिक्त पानी को बहाया। बारिश से अनेक किसानों के खाद, कीटनाशक दवा बह गए।

अंचल में सप्ताह भर से बारिश थमने के बाद फिर से उमस ने लोगों को बेचैन कर रखा था। सुबह से ही सूर्यदेव की तेज किरणों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के साथ बौछारें शुरू हुई। शुक्रवार को रात्रि से ही तेज गरज चमक के साथ धीरे-धीरे बारिश का सिलसिला चला जो शनिवार को भी जारी रहा, दोपहर को तो बादल जमकर बरसे। बताया जाता है कि जिले मंे सबसे ज्यादा बारिश मगरलोड ब्लाक में हुई। वहां 48. 4 प्रतिशत एवं नगरी में 30.2 मिली बारिश हुआ। धमतरी में 12.2, कुरूद में 11.8 मिली बारिश दर्जा किया गया था। जून से अब तक 1167.7 मिली बारिश जिले में हुई है।

अबतक की बारिश

जिलेमें जून से अब तक की बारिश देखें तो कुल 1167.7 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। धमतरी में 113.7, कुरूद में 105.2, मगरलोड में 108.4 एवं नगरी में 121 प्रतिशत बारिश दर्ज किया गया। शनिवार को हुई बारिश से शहर के कई वार्ड जलमग्न हो गया।

देवश्री टॉकिज रोड, बनियापारा, आमापारा, जालमपुर के अलावा सोरिद, मकेश्वर वार्ड, बठेना वार्ड के गलियों में भी बारिश का पानी भरा रहा। बारिश थमने के बाद लोग बरसाती पानी को निकालने में जुट गए।



जानकारी देने वाला कोई नही

बारिशसीजन को देखते हुए बांधों पर नजर रखने रूद्री के डिविजन आफिस में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शनिवार को यहां जानकारी देने वाला कोई नही था। फोन करने पर कंट्रोल रूम के चपरासी ने फोन रिसीव किया। लेकिन वह कुछ जानकारी नही दे सका, उसने शनिवार को अधिकारियों के आफिस नही पहुंचने की जानकारी दी।

धमतरी. जरूरी काम-काज निपटाने लोग छतरी लेकर निकलते रहे।