पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे वार्ड के पानी से बुझती है प्यास

दूसरे वार्ड के पानी से बुझती है प्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डवासियों को इनकी है अपेक्षा

वार्ड प्राेफाइल-िरसाईपारा

रिसाईपारा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पार्षद से नाराज हैं लोग, चाहते हैं सक्रिय जनप्रतिनिधि

भास्करन्यूज .धमतरी

शहरके रिसाईपारा पश्चिम वार्ड के लोग बुनियादी सुविधाओं के मोहताज हैं। पिछले पांच साल में वार्ड में शौचालय बना,न ही निस्तारी के साधन उपलब्ध कराए गए। सुविधा के अभाव के कारण वार्ड के लोग दूसरे वार्ड पर आश्रित रहकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। वार्ड के जनप्रतिनिधियों की मानें ,तो आज भी वार्ड पांच साल पहले की तरह है। पार्षद की निष्क्रियता को लेकर लोगों में आक्रोश है।वार्ड की जनसंख्या लगभग 17 सौ एवं मतदाता 1 हजार के करीब है। वार्डवासियों ने समस्या बताते हुए कहा कि पूर्व पार्षद को वार्ड से कोई मतलब ही नही था। चारों ओर गंदगी है, इससे संक्रमण का भय बना रहता है। वार्ड की समस्या दूर हो, इसके लिए जनप्रतिनिधि चुने थे, लेकिन वे तो अपने में ही मस्त रहे। समस्या लेकर दरवाजा खटखटाने पर रटा रूटाया जवाब मिलता था कि नगर पालिका में मेरी सुनवाई नही होती।

रिसाईपारा पश्चिम वार्ड में सबसे बड़ी समस्या डेयरी की है। जहां से रोजाना सुबह शाम भारी मात्रा में गंदगी निकलती है। डेयरी संचालक गंदगी एवं गोबर नाली में बहाते हैं।

वार्डकी सड़कंे बदहाल

नलकनेक्शन के नाम पर पीएचई ने गलियों, सड़कों की सूरत ही बिगाड़ दी है। जगह-जगह िगट्टियां उभर आई है। जर्जर सड़कों से वार्डवासियों का सड़क पर चलना भी खतरे से कम नही होता। बारिश होने पर तो सड़क से गुजर भी नही सकते। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जनप्रतिनिधि से पहले शपथपत्र भरवाएंगे फिर वोट देंगे। काम हुआ तो ठीक ,नही तो हल्ला बोलेंगे।

जनदर्शन में कर चुके शिकायत

डेयरीकी गंदगी से निजात पाने वार्ड के लोगों ने जनदर्शन में अर्जी दी थी,लेकिन कोई फायदा नहींं हुआ। शिकायत पर ध्यान दिया और ही वार्ड की समस्या दूर हो पाई।

जनसंख्या : लगभग 1700

मतदाता : लगभग 1000

सामुदायिक भवन : नही

शौचालय : नहीं

सड़क : जर्जर

बुनियादी सुविधा : पर्याप्त नही

पानी निकासी : बुराहाल

धमतरी. मकेश्वर वार्ड की नाली से पानी निकासी नहीं होने से बढ़ी गंदगी।