बाढ़ पीड़ितों के लिए दंेगे मदद
धमतरी। जम्मू-कश्मीरमें भारी वर्षा से उत्पन्न प्राकृतिक आपदा की वजह से वहां के प्रभावितों की मदद के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने वेतन से एक दिन की राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर भीम सिंह ने स्वयं का तथा जिले में पदस्थ समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों के एक कार्य दिवस का वेतन स्वेच्छा से कश्मीर आपदा प्रभावितों के सहयोग के लिए दान करने की घोषणा की है।