- Hindi News
- स्व सहायता समूह की महिलाएं हुईं प्रशिक्षित
स्व सहायता समूह की महिलाएं हुईं प्रशिक्षित
धमतरी। राष्ट्रीयग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत धमतरी के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। धमतरी जनपद पंचायत के 86 महिला स्वसहायता समूह की 156 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें समूहों का संचालन, बैंक से ऋण प्राप्त करना, रिकॉर्ड संधारण करना आदि के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएस एल्मा, सहायक संचालक सीएसएसडीए, एसपी गोस्वामी तथा मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समूहों के संचालन तथा उसकी बारीकियों के बारे में सविस्तार बताया गया। समूहों को संगठित होकर पंचसूत्र का पालन करने कहा तथा समूहों को बचत करने की प्रवृत्ति सदैव जीवित रखने का आव्हान किया। साथ ही नई आर्थिक गतिविधियों से आमदनी वृद्धि के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया।