पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा डांडिया प्रशिक्षण की धूम

गरबा-डांडिया प्रशिक्षण की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौ से अधिक ले रहे प्रशिक्षण, चौथे दिन सफेद परिधान में पहुंचे प्रतिभागी।

भास्करन्यूज .धमतरी

नवरात्रके पहले ही शहर में रास गरबा की झलक देखनेे को मिल रही है। गरबा गीतों पर थिरक कर लोग डांडिया का आनंद उठा रहे है। शहर में ढोल बाजे गरबा ग्रुप द्वारा गुजराती समाज भवन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन प्रतिभागी ड्रेस कोड में पहुंच रहे हंै। चौथे दिन सफेद परिधान में डांडिया गरबा किया गया।

प्रशिक्षक गौरव लोहाना, आशित त्रिवेद्वी, वर्षा लखोटिया, दीर्घायु रायचुरा ने चौथे दिन प्रतिभागियों को पांचिया डांडिया का प्रशिक्षण दिया। शुरू में बगैर म्यूजिक के स्टेप्स सिखांए गए। प्रशिक्षण स्थल में नवरात्रि जैसा माहौल है। प्रशिक्षणार्थियों की संख्या ज्यादा होने से प्रशिक्षण दो शिफ्ट में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पश्चात 25 सितंबर धमाल गरबा का आयोजन पुरानी कृषि मंडी में किया गया है। पहले दिन इंटर स्कूल ग्रुप गरबा स्पर्धा होगी। 26 सितंबर को गुजराती परिधान, 27 को गुजराती केडिया, कुरता पैजामा, घाघरा-चुन्नी, 28 को बेस्ट दुल्हा-दुल्हान, 29 को केडिया कुरता पैजामा, 30 को फैंसी ड्रेस स्पर्धा होगी। शिविर में ग्रुप के संरक्षणक दीपक लखोटिया, संयोजिका सरिता दोशी, अरूण मिराणी, हितेश रायचुरा, हेमिना फैजदार, अनिता बाबर, भावना राठी, प्रकाश पवार, धनराज लुनिया आदि उपस्थित हो रहे हैं। बच्चों के दिन के ग्रुप में रितू लुंकड बेस्ट ड्रेसअप चुनी गई। गर्ल्स में एकता, महिलाओं में जया रायचुरा ने बेस्ट ड्रेसअप में प्रथम स्थान पाया। रात्रि के बैच में भूमिका वाधवानी, टि्वंकल जसूजा, मधु साहेब, पियूष जसूजा को बेस्ट ड्रेसअप का पुरस्कार मिला।