पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई के डर से नहीं छुड़ा रहे मवेशी

कार्रवाई के डर से नहीं छुड़ा रहे मवेशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगमके मवेशी धरपकड़ अभियान की दहशत मवेशी मालिकों में अब दिखने लगा है। निगम की टीम ने पखवाड़ेभर में 20 मवेशियों को पकड़ा। इनमें से 5 मवेशी मालिक छुड़ाने के लिए अब तक नहीं पहुंचे। निगम अिधकारी ऐसे मवेशियों को नीलाम करने की बात कह रहे हंै। दूसरी बार मवेशी पकड़े जाने पर सीधे मवेशी मालिक पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पुलिस को सौंपा जा रहा है। दंड की राशि भी बढ़ गई है, जिसके डर से मालिक मवेशी छुडाना बेहतर समझ रहे हैं।

शहर की सड़कों में मवेशी कई तरह की परेशानी पैदा कर रहे हैं। हाईवे में भी जमघट लगा रहता है। समस्या को देखते हुए कलेक्टर भीमसिंह ने निगम को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पखवाड़ेभर से निगम कर्मी सड़कों में घूम रहे मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में भेज रहे हंै। प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि 5 मवेशियाें को छुड़ाने इनके मालिक नही आए। कुछ दिन और इंतजार करेंगे,फिर मवेशियों की नीलामी की जाएगी। नीलामी नहीं हुई,तो मवेशियों को गौशाला भेजेंगे। उन्होंने बताया कि एक मवेशी दोबारा पकड़ा गया। इसकी रिपोर्ट बनाकर मवेशी मालिक पर एफआईआर के लिए पुलिस को केस सौपेंगे।

सड़क में आवारा मवेशियों के पकडे़ जाने पर उनके मालिकों से दंड की राशि निगम वसूलती है। पहली बार पकडे जाने पर एक हजार रूपए दूसरी बार पकड़े जाने पर पांच हजार रूपए दंड निर्धारित है।

जगराता26 को

धमतरी।शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिति ने माता का जगराता 26 को गांधीचौक में रखा है। अमरकंटक मध्यप्रदेश के संदीप शिवहरे एवं टीम अपनी प्रस्तुति देंगे।