समिति की बैठक 23 को
धमतरी। जिलाअल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक 23 सितंबर को आहूत की गई है। बैठक दोपहर एक बजे से कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर भीम सिंह द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति एवं अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के सभी सदस्यों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।