गहमा-गहमी के बीच मतदान
तीन आवेदन निरस्तर किए गए, जिला स्काउट गाइड संघ चुनाव में हावी रही अव्यवस्था।
भास्करन्यूज.धमतरी
जिलास्काउट गाइड संघ पदाधिकारिेयों का चुनाव में भारी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। कई मुद्दों पर विवाद की स्थिति बनी। मतदाता चुनाव कराने वाले अधिकारियों को ही सुझाव देते दिखे। इतना ही नहीं तीन स्काउट गाइड के सदस्यों के आवेदन में एक की जगह दो हस्ताक्षर पाए जाने से विवाद हुआ।
इसके लिए पैनलों ने जमकर हंगामा मचाया। अंतत: तीनो आवेदनों को निर्वाचन अधिकारी बी आर मगर ने निरस्त किया। स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य तिहारू राम सिन्हा,निशा पवार,प्रियतोष जाधव के आवेदन में समर्थको के दो-दो जगह हस्ताक्षर थे। जबिक एक आवेदन में समर्थक एक ही जगह हस्ताक्षर कर सकता है। अंतत: विनोद पाण्डेय अध्यक्ष और आलोक जाधव आयुक्त निर्वाचित हुए।
जिला स्काउट गाइड संघ का चुनाव शिक्षा अधिकारी कार्यालय भवन में हुआ। भवन की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में चुनाव प्रक्रिया निर्धारित थी लेकिन प्रभारी चुनाव अधिकारी के ढीले-ढाले रवैये के चलते भारी अव्यवस्था और हो हुल्लड के बीच चुनाव हुआ। मतदाताओं,उम्मीदवारों से परिसर खचाखच था,भारी भीड़ से अव्यवस्था का आलम था,उस पर उमस,गर्मी से लाेग परेशान रहे। कई ऐसे चेहरे भी दिखे जो सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आते हैं। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से भी चुनाव की प्रारंभिक तैयारी अपर्याप्त थी।
चुनाव के दौरान ही कई महत्वपूर्ण जानकारियां चुनाव संबंधी दस्तावेज प्रिंट किए गए,जिससे व्यवधान उत्पन्न हुआ। मतदान करने अाए सदस्यों काे भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
स्काउट गाइड जिला संघ के निर्वाचन मंे शत प्रतिशत मतदान हुआ। 103 मतदाताओं में सभी ने मतदान किया। 3 मतपत्र रिजेक्ट हुए। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप साहू ने बताया कि 3 सदस्यों के आवेदन में त्रुटि पाई गई थी जिसके चलते हुए हंगामे के कारण आवेदन निरस्त करने पडे और चुनाव संपन्न हुआ।
धमतरी. जिला शिक्षा कार्यालय परिसर स्थित स्काऊट गाईड के दफ्तर में हुआ चुनाव।
विनोद अध्यक्ष,आलोक आयुक्त निर्वाचित हुए
चुनावस्थल में सुबह से शाम 7 बजे तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार थे। विनोद पाण्डेय काे 29 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश को 26 वोट मिले। इस तरह विनोद पाण्डेय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला मुख्य आयुक्त पद के लिए कमल नारायण