- Hindi News
- शैक्षिक गुणवत्ता वर्ष का आरंभ अव्यवस्था से
शैक्षिक गुणवत्ता वर्ष का आरंभ अव्यवस्था से
शैक्षिक गुणवत्ता कार्यशाला में हावी रही अव्यवस्था। बाहर बैठे रहे अिधकांश लोग। शिक्षक और समिति अध्यक्ष होते रहे परेशान।
भास्करन्यूज .धमतरी
सर्वशिक्षा मिशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन ही अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। भवन में जगह कम पड़ने के कारण अिधकांश लोग भवन के गार्डन बाहर बैठेे नजर आए। अभियान का प्रारंभ जब ऐसी अव्यवस्था से हो रहा है तो आगे के कार्यक्रमों का क्या हाल होगा।
पूरे प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता वर्ष मनाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय में विध्यवासिनी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस शनिवार को ही शिक्षा गुणवत्ता कार्यशाला अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई।
कार्यशाला में धमतरी ब्लाक के 372 स्कूलों के प्रधान पाठक शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पहुंचे। कार्यशाला में अव्यवस्था इतनी हावी रही कि अधिकांश शिक्षक और पालक गार्डन में ही बैठकर समय बिताते रहे। कुछ पालक स्कूल समिति के अध्यक्षों को बाहर बैठने का कारण पूछा गया तो उन्होंने अव्यवस्था पर रोष जताया। लोगों का कहना था कि जब बैठने की व्यवस्था ही नहीं है तो बुलाए ही क्यों हैं।
सर्व शिक्षा मिशन द्वारा आयोजित कार्यशाला अव्यवस्था से भरा हुआ है। कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था है,न ही बैठने की। हाल में जो कुर्सियां लगाई गई है वे तो कम पड़ रही है। ऐसे में कई लोग गार्डन में ही बैठे नजर आए। कार्यक्रम में डीईओ राकेश पांडे, चारो विकासखंड के एपीओ के अलावा स्कूलों के प्रधान पाठक शाला समिति अध्यक्ष मौजूद थे। कार्यशाला सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चली।
स्कूलोंमें होंगी ग्रामसभा
कार्यशालामें जानकारी देते हुए बताया गया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामसभा स्कूलों में होगी।
शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के तहत सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक स्कूल परिसर में ही सभा आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में लगाई जाने वाली सभाओं में मुख्यतः प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या, औसत उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, अध्यापकों की उपस्थिति की जानकारी दी जाएगी। छात्रों के बौद्धिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए किए गए प्रयास तथा छात्रों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ग्राम सभा में दी जाएगी।
कुरूदब्लाक के लिए आज