पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकअप खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत

पिकअप खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे में पुरी मोड़ के पास हुआ हादसा।

भास्करन्यूज. धमतरी

तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। घटना में ट्रक चालक समेत पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई।

पिकअप चालक फरार है।मिली जानकारी के अनुसार जोधापुर वार्ड निवासी रामरतन (60) पिता केजऊराम ठाकुर रायपुर से काम निपटाकर ट्रक लेकर धमतरी लौट रहा था। पुरी मोड़ के पास ट्रक खड़ी कर पहिए का हवा चेक कर रहा था, इसी दरम्यान विपरीत दिशा से रही एक पिकअप ड्राइवर को चपेट में लेते हुए ट्रक में जा घुसी। हादसे में पिकअप में सवार बारेलाल उइके बालाघाट समेत दाे लोगों को चोटें आई। इधर घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। सूचना पर संजीवनी एंबुलेस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताला में ट्रक चालक की मौत हो गई। पिकअप सवार तीनों का उपचार अस्पताल में जारी है। पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

स्वच्छतारथ 29 को

धमतरी। राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को स्वच्छता रथ जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम-करेली छोटी, मोंहदी, डाभा, बोरसी एवं पाहंदा का भ्रमण करेगा।