पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामधुनी में देवरी प्रथम

रामधुनी में देवरी प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरूद। ग्रामचर्रा में रामधुनी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह एल पी गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता रामकिशुन देवांगन ने की। झांकी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जय छत्तीसगढ़ बालक रामधुनी पार्टी देवरी भखारा, प्रथम पुरस्कार जय मां दुर्गा लोककला रामधुनी पार्टी हसदा बालोद, द्वितीय जय अंबे रामधुनी पार्टी कचना, तृतीय जय शीतला रामधुनी पार्टी बोड़रा आमाचानी, चतुर्थ मोर मया के चिन्हा रामधुनी पार्टी सौंगा, पंचम जय मॉ दुर्गा रामधुनी पार्टी बलियारा धमतरी को मिला। गायन में प्रथम पुरस्कार जय छत्तीसगढ़ लोक रंगिनी रामधुनी पार्टी कन्हारपुरी गुरूर, द्वितीय जय मॉ दंतेश्वरी रामधुनी पार्टी सिंधौरीकला, तृतीय दीप्ति रामधुनी पार्टी रानीतराई, चतुर्थ जय सरस्वती रामधुनी पार्टी बेलर, पंचम जय मॉ दुर्गा रामधुनी पार्टी चिरपोटी रही। विशेष पुरूस्कार कथा विशेष में बाल समाज रामधुनी पार्टी राखी, संगीत में पावन तनय रामधुनी पार्टी पंडरीपानी, नृत्य में जय छत्तीसगढ़ बालक रामधुनी पार्टी देवरी, झांकी में मोर नान्हे संगवारी रामधुनी पार्टी बोडऱा को मिला।