किसानों ने किया प्रदर्शन
पंजीयन की अवधि मंगलवार हो रही खत्म, 44 हजार का पंजीयन होना बांकी, किसानों की धड़कने बढ़ी
भास्करन्यूज |धमतरी
सोमवारको कलेक्टोरेट में किसान कांग्रेस के प्रदेश संयाेजक दिग्विजय सिंह कृदत्त के नेतृत्व में किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। धान बिक्री के लिए पंजीयन की अनिवार्यता खत्म करने समेत वििभन्न मांगे उठाई गई। प्रदर्शन पश्चात किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जनदर्शन में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।
सरकारी धान खरीदी के लिए 30 सितंबर मंगलवार को अंतिम तिथि है। इससे एक दिन पूर्व प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनरतले किसानों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वाले किसानों में महिलाएं भी शामिल थी। हालांकि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कलेक्टोरेट के बाहर गेट पर ही रोक दिया था, जहां एसडीएम जीके राठौर ने उनसे चर्चा कर उनके प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर भीमसिंह से मुुलाकात के लिए आमंत्रित किया। किसानों ने प्रदेश किसान कांग्रेस के संयाेजक दिग्विजय सिंह कृदत्त के नेतृत्व में जनदर्शन पहुंचकर कलेक्टर से किसानों की समस्याअों के संबंध में चर्चा की,पश्चात राज्यसभा के नाम ज्ञापन सौपा गया।
येहैं प्रमुख मांगे
पंजीयनकी अिनवार्यता समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। धान का समर्थन मुल्य 21 सौ एवं बोनस 3 सौ प्रति क्विंटल करने, रूका हुआ मनरेगा का भुगतान कराने ,न्यूजी कुंडु कंपनी द्वारा बांटे गए खराब बीज की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मंाग शामिल है। किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक श्री कृदत्त ने कहा कि धान खरीदी में पंजीयन की अिनवार्यता कर राज्य सरकार किसानों से छल कर रही है। पिछले सीजन में जिले के मोंगरा , भोथली, चरमुडिया, उडेना, अटंग, राखी, बगौद, के किसानों को न्यूजी बुडु कंपनी ने खराब बीज वितरित किया, जिससे किसानों को प्रति एकड़ 30 हजार रूपए का नुकसान उठाना पड़ा।
बढ़ीकिसानों की धड़कनें
पंजीयनकी तिथि एक दिन बाकी रह जाने से किसानों की धड़कने बढ़ गई है। प्रदर्शन में शामिल कई किसानों ने बताया कि नए नियम से वे पंजीयन नही करा पा रहे हंै।
आधेपंजीयन बाकी
जिलेके 53 सोसायटियों में अब तक 42030 किसानों का ही पंजीयन हो पाया है जबकि 44 हजार से अिधक किसानों का पंजीयन नही हो पाया है। स्थिति के मद्देनजर रविवार को भी सोसायटियों में पंजीयन किया गया। सोमवार को भी सोसायटियों में पंजीयन के ल