पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचमी पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

पंचमी पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचवें रूप स्कंददेवी की हुई पूजा, देवी मंदिरों में सुबह से लगा भक्तों का मेला, देवी का हुआ विशेष श्रृंगार।

भास्करन्यूज |धमतरी

नवरात्रमहोत्सव के पांचवें दिन भक्तों की आस्था देखते ही बनी। देवी मंदिरों में सुबह से रात तक श्रध्दालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में माता की विशेष पूजा अर्चना की गई। माता का विशेष श्रृंगार कर मेवा मिष्ठान अर्पित किया गया। दुर्गा पंडालों में भी मां की विशेष आराधना हुई। विंध्यवासिनी, अंगार मोती, दंतेश्वरी माई सहित अन्य देवी मंदिरों में महाअारती कर प्रसाद वितरण किया गया। मराठा पारा स्थित मंदर माई मंदिर में परंपरा अनुसार पंचमी के दिन ज्योति प्रज्जवलित किया गया। दर्शन करने बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। इधर अंचल में दुर्गा पंडालों में नवरात्र महोत्सव को लेकर विविध धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

अंचल में क्वांर नवरात्र पर्व को लेकर श्रध्दालु पूरे समर्पण से लगे हंै। माता रानी के दरबार में भक्तों का मेला देवी दर्शन के लिए सुबह से लगना शुरू हो जाता है। नगर के आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सोमवार को पांचमी के अवसर पर भक्तों की भीड़ देवी दर्शन के लिए उमड़ रही है। दोपहर में तो भक्तों का सैलाब अधिक देखने को मिला। शाम होते ही और अधिक भीड़ उमड़ गई। देर रात तक भक्त देवी दर्शन करने मंदिर पहुंचते रहे। पंचमी पर माता की विशेष श्रृंगार हुई। मेवा मिष्ठान का भाेग लगाकर महाआरती की गई, पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। पंडालों में भी मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। गंगरेल स्थित मां अंगार मोती मंदिर, दानीटोला स्थित देवांगन धर्मशाला में मां परमेश्वरी देवी, रिसाईपारा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर, कोष्टापारा स्थित मां दुर्गा मंदिर, शांति कालोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर, पावर हाऊस स्थित दुर्गा माता मंदिर, सोरिद स्थित मां कालिका मंदिर, नया बस स्टैंड स्थित मां काली मंदिर, समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का मेला दर्शन के लिए लगा रहा।

निकलीचुनरी अर्पण यात्रा

पंचमीके अवसर पर धीवर समाज ने चुनरी अर्पण शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मठ मंदिर चौक से प्रारंभ हुई। इस दौरान समाज की महिलाएं सिर में माता रानी का श्रृंगार लिए एवं पुरूष वर्ग के लोग हाथों में ध्वजा लेकर मां की जयघोष लगाते हुए डीजे की धुन में थिरकती रही। शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए