- Hindi News
- आमदी मंे उसी जगह फिर हादसा, ठेले में घुसा हाइवा
आमदी मंे उसी जगह फिर हादसा, ठेले में घुसा हाइवा
सोमवार को तीन अलग-अलग स्थानों में तीन दुर्घटनाएं हुई,ट्रक,ट्रेक्टर,पिकअप बाइक आपस में भिड़ी।
भास्करन्यूज|धमतरी
आमदीमें रविवार को बाजार के आगे ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया था। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को इसी जगह दूसरा हादसा हुआ। रेत से भरी हाइवा पानठेले में घुस गया। देवकाेट मार्ग जालमपुर वार्ड में भी दो दुर्घटनाएं हुई,जिसमें तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना में मोटर सायकल के परखच्चे उड़ गए।
आमदी में दूसरे दिन भी दुर्घटना होने से गांव वाले स्तब्ध हैं। घटना सुबह 11 बजे की है। रेत से भरी हाइवा क्रमांक सीजी 08 बी 1792 दुर्ग जा रहा था। बाजार के आगे सड़क किनारे रखे बैलगाड़ी को ठोकते हुए हाइवा पान ठेला में घुस गया। घटना के वक्त पान दुकान बंद था आस-पास भी कोई नहीं थे,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पान दुकान गांव के दरबारी राम साहू का है,जिसे लगभग 20 हजार का नुकसान हुआ है। बैलगाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी घटना आमदी के आगे देवकोट मार्ग में हुआ। अज्ञात ट्रक ने मोटर साइकिल को ठोकर मार दिया। बाइक चालक पलारी का रहने वाला है,जिसे सामान्य चोट लगी है। मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया।
बाईक सवार दो युवक घायल
सिहावारोड में जालमपुर के पास दोपहर एक बजे दुर्घटना हुई। नगरी से रही पिकअप मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 सीएम 6233 को ठोकते हुए ट्रेक्टर में घुस गई। बाइक चालक हेलमेट पहना था,जिसके कारण उसे गंभीर चोट नहीं लगी। मोटर साइकिल सवार घायल राेहित शीतेन्द्र रजा नगरी के रहने वाले हैं,जो काम से धमतरी आए थे।