पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत की अवैध निकासी, दर्री में हंगामा

रेत की अवैध निकासी, दर्री में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंद खदान से रेत निकाल रहे पांच ट्रेक्टर पकड़ाए,विभाग ने कार्यवाही से हाथ खींच लिया।

भास्करन्यूज |धमतरी

ग्रामदर्री के रेत खदान में फिलहाल खनन की स्वीकृति नहीं है, इसके बावजूद रेत की अवैध निकासी की जा रही थी। सुबह 6 बजे यहां पांच ट्रेक्ट्ररों को पकड़ा गया। खनिज अधिकारी को बार-बार बुलाया गया, पर वे नहीं पहुंचे। केवल तीन होम गार्ड मौके पर दिखे। अवैध निकासी को लेकर ग्रामीणों ट्रेक्टर यूनियन के बीच घंटो हंगामा होता रहा।

दर्री में काफी दिनों से रेत की अवैध निकासी हो रही है। सुबह ग्रामीणों ने रेत से भरी पांच ट्रेक्टरों को ेेरोका और खनिज अधिकारी को फोन से इसकी सूचना दी। अधिकारी ने तीन होम गार्डो को भेज दिया लेकिन स्वयं नहीं पहुंचे। घंटो तनाव और बहस के बाद अर्जुनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची आैर पकड़े गए ट्रेक्टरों को थाने लाया गया।

ग्राम दर्री के टोपेश्वर साहू,शेखन साहू,दौलत,बहुर सिंग पांडे, रामकुमार साहू, बबलू,अनिल साहू, मानिक, आत्मा, टेकू सतनामी, शिवचरण साहू आदि खनिज अधिकारी के रवैये को लेकर आक्रोश जताते रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जहां हम सब पकड़ने में मदद करने को तैयार हैं तो खनिज विभाग कार्यवाही करने में इसी तरह कोताही क्यों बरत रहा हैं। विभाग के अधिकारी के लापरवाही के कारण ही अवैध निकासी को बढ़ावा मिलता है।

ट्रेक्टरजाे पकड़े गए

जोपांच ट्रेक्टर पकडे गए हैं उनमें सीजी 05 व्ही 1099, सीजी 05 1828,नई ट्रेक्टर सीजी 05 सी 5286 एवं सीजी 05 सी 7010 शामिल है।

रेतमाफियाओं की चांदी

विभागीयनिष्क्रियता का परिणाम है कि जिले में रेत माफिया चांदी कांट रहे हैं। बिना पीटपास के रेत का परिवहन किया जा रहा है। महीनों से रेत चोरी का खेल जिले के खदानों में चल रहा है। धमतरी तहसील के साथ कुरूद,मगरलोड के खदानों में भी रेत की अवैध निकासी हो रही है।

कुछ दिन पूर्व कलेक्टर ने आदेश जारी किया था कि रात में रेत उत्खनन परिवहन बंद रहेगा,लेकिन रात-रात भर ट्रेक्टरों टिप्परों से रेत की निकासी हो रही है। अवैध निकासी पर अंकुश लगाने पर खनिज विभाग भी काेताही बरत रहा है।

चाहिए लिखित शिकायत

कलेक्टरने त्वरित कार्यवाही के लिए जिले में नवीन सुविधाओं को बढावा दिया है। व्हाट्सएप,मैसेज से शिकायत मिलते ही कार्यवाही करने के लिए तमाम िवभागों को निर्देशित किया है। लेकिन खनिज विभाग ने अपने लिए अल