पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदा पानी लेकर पार्षद पहुंची जनदर्शन

गंदा पानी लेकर पार्षद पहुंची जनदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला पार्षदों ने कलेक्टर को बताई नगर निगम की सच्चाई।

भास्करन्यज |धमतरी

शहरवासीकहीं गंदा पानी पीने को मजबूर हंै तो कहीं पाईप लाइन लीकेज की समस्या है। वार्डो के नालियों का पानी तालाब में गिर रहा है। आखिर यह सब क्या है? तीन महिला पार्षदों ने जब कलेक्टर भीमसिंह को बताया तो वे भी आश्चर्यचकित रह गए।

सोमवार काे कलेक्टर जनदर्शन में कोष्टापारा वार्ड पार्षद चंद्रकला पटेल,मकेश्वर वार्ड पार्षद रीना सोनवानी और संुदरगंज वार्ड पार्षद राजकुमारी मेश्राम एक साथ अलग-अलग मुद्दों को लेकर पहुंचे। चंद्रकला ने हाथ में पानी बाटल रखा था, कलेक्टर को दिखाकर उसने बताया कि वार्ड में यही गंदा पानी सप्लाई हाे रहा है। हम वार्डवासी इसी पानी को पीने मजबूर हैं। नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हुआ।

आवेदन में पूछा गया है कि क्या नगर निगम पीलिया एवं डायरिया जैसे संक्रामक रोग को फैलाने मे सहयोग कर रही है? कठौली तालाब में कोष्टापारा, साल्हेवारपारा और सदर उत्तर वार्ड के नालियों का पानी पहुंच रहा है,ऐसे में लोग निस्तारी कैसे करेंगे।मकेश्वर वार्ड पार्षद रीना सोनवानी ने बताया कि कई घरों में नल कनेक्शन को नहीं जोड़ा गया है। भागीरथी नल जल योजना के नलों में पानी नहीं रहा है। संुदरगंज की पार्षद राजकुमारी मेश्राम ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए वार्डो में पाईप लाइन नहीं बिछाया गया है। 30 फीट खुदाई अभी भी बाकी है।

धमतरी. जनदर्शन में कलेक्टर को गंदा पानी दिखाकर समस्याओं से अवगत कराया।