- Hindi News
- कालेज छात्रों ने दिखाए कुश्ती में दांवपेंच
कालेज छात्रों ने दिखाए कुश्ती में दांवपेंच
रविशंकरशुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में इंटर कालेज कुश्ती स्पर्धा का आयोजन पीजी कालेज में हुआ। स्पर्धा में प्रदेश के 20 कालेज के कुश्ती खिलाडि़यों ने दावपेंच दिखाए।महिला वर्ग से डागा कालेज रायपुर, दुर्गा कालेज रायपुर, विप्र कालेज रायपुर, विज्ञान कालेज रायपुर, शासकीय पीजी कालेज धमतरी, विंध्यवासिनी कालेज सनौदा एवं शासकीय कालेज बेमेतरा एवं पुरूष टीम में कालेज बालोद, छग कालेज रायपुर, विज्ञान कालेज दुर्ग, कालेज महासमुंद, नेताजी सुभाष महाविद्यालय अभनपुर, महंत काॅलेज रायपुर, विप्र महाविद्यालय रायपुर, प्रगति काॅलेज रायपुर, शासकीय पीजी कालेज धमतरी, वंदेमातरम महाविद्यालय धमतरी, शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा के खिलाड़ी शामिल हुए। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बालाराम साहू एवं एसपी मनीष शर्मा कुश्ती स्पर्धा के अतिथि थे। एसपी श्री शर्मा ने कहा कि खिलाडि़यों को खेल भावना के साथ खेल खेलना चाहिए। खेल जीवन में खिलाडि़यों के लिए महत्वपूर्ण है।
धमतरी. कुश्ती स्पर्धा में एक दूसरे को चित करने का प्रयास करते छात्र।
स्पर्धा में ये बने विजेता
स्पर्धामें पुरूष वर्ग में सुनील कुमार विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग, दीपक ध्रुव महंत काॅलेज रायपुर, चुनेश कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय बालोद, योगेश कुमार साहू वंदेमातरम कालेज धमतरी, संदीप गुज्जर प्रगति कालेज रायपुर, हुमेन्द्र साहू शासकीय पीजी कालेज धमतरी, हिमांशु चंद्रकार यूटीडी रायपुर, आनंद कुमार डड़सेना नेताजी सुभाष अभनपुर एवं महिला वर्ग में लक्ष्मी यादव शासकीय विज्ञान कालेज दुर्ग, दामिनी साहू शासकीय पीजी कालेज धमतरी, नीलम साहू दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, रूपल वर्मा डागा गर्ल्स काॅलेज रायपुर, नूपूर किरण सेठ रतनचंद सुराना कालेज दुर्ग, तनूजा साहू विंध्यवासनी महाविद्यालय सनौद, प्रगति चाैहान विप्र महाविद्यालय रायपुर विजयी हुए।