- Hindi News
- 60 में से 21 हजार हेक्टेयर को ही मिलेगा पानी
60 में से 21 हजार हेक्टेयर को ही मिलेगा पानी
बांधो मे पानी पर एक नजर
251 गांवों को मिलेेगा पानी
धमतरी. किसान रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं, खेत में राखड छिड़काव की तैयारी चल रही है।
ब्लाक गांव की संख्या सिंचित क्षेत्र
धमतरी 47 6015
कुरूद 124 9655
नगरी 44 5138
बालोद 8 725
बांध क्षमता जलभराव
गंगरेल 32.150 24.362
मुरूमसिल्ली 5.839 5.498
दुधावा 10.192 5.852
सोंढूर 6.955 5.535
कृषि विभाग 60 हजार हेक्टेयर में धान लेने का लक्ष्य रखा है। जिले के 215 गांवों को मिलेगा सिंचाई पानी, पिछले साल जितना ही मिलेगा पानी।
भास्करन्यूज |धमतरी
कृषिविभाग ने रबी सीजन में 60 हजार हेक्टेयर में धान उगाने का लक्ष्य रखा है। इधर सिंचाई विभाग ने जिले के 215 गांवों के 20 हजार 808 हेक्टेयर को पानी देने का निर्णय लिया है। ऐसे में लक्ष्य पूर्ति के साथ कई िकसानों को पानी मिलना मुश्किल लग रहा है।
जिले में धान की अच्छी पैदावार होती है। खरीफ के साथ रबी में भी हजारों किसान धान पर भरोसा जताते हैं। बीते साल रबी में 60 हजार 440 हेक्टेयर में फसल लिया गया था। इस साल विभाग ने 60 हजार हेक्टेयर में धान उगाने का कार्यक्रम तैयार किया है।
जल प्रबंध संभाग ने पानी देने के लिए गांवों का चयन कर लिया है। जनवरी से इन गांवों को सिंचाई पानी दिया जाएगा। कुरूद विकासखंड के सर्वाधिक 124 गांवों को पानी मिलेगा। धमतरी- नगरी के अलावा बालोद जिले के 8 गांवों को गंगरेल से सिंचाई पानी दिया जाएगा। पानी से 8 गांवों के 725 हेक्टेयर की सिंचाई होगी।
रबीकी तैयारी शुरू
बांधोंमें इस साल पर्याप्त पानी है। जिला जल उपयोगिता समिति एवं संभागीय समिति में रबी के लिए पानी देने का निर्णय लिया गया है। जिले में रबी फसल की तैयारी भी शुरू हो गई है। मिंजाई कर धान बेच चुके किसान खेतों में मेड़ सुधार कार्य में लग गए हंै। अनेक किसान खेतों में राखड़ छिड़काव कर रहे हंै। गोबर खाद का भी कहीं-कहीं छिड़काव किया जा रहा है। सिंचाई पानी पर निर्भर किसानों के साथ सुविधा सम्पन्न किसान भी रबी फसल लेने की तैयार में जुट गए हैं।
कृषिविभाग का लक्ष्य
कृषिविभाग ने इस साल रबी में 1 लाख 1 हजार 760 हेक्टेयर में धान के अलावा, दलहन, तिलहन, चना आदि का कार्यक्रम तैयार किया है। धान का रकबा बीते रबी सीजन से 440 हेक्टेयर कम है, लेकिन तिलहन, चना, अनाज का रकबा बढ़ा दिया है। बी