- Hindi News
- गांव वालों को एक्सपायरी टूथपेस्ट थमाकर रफू चक्कर हुआ ठग, थाने में हुई शिकायत
गांव वालों को एक्सपायरी टूथपेस्ट थमाकर रफू-चक्कर हुआ ठग, थाने में हुई शिकायत
धमतरी. एक्सपायरी टूथपेस्ट जिसे अज्ञात ठग ने सेमरा के दर्जनों ग्रामीणों को 20 रू में बेचा है।
80 रू प्रिंट का सामान 20 रू में बेचा, कम दाम के चलते गांव के 50 से अधिक लोगों ने खरीद लिए।
भास्करन्यूज| धमतरी
ठगीका एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक्सपायरी टूथ पेस्ट को अाधे से भी कम दाम में बेचकर ठग रफू चक्कर हो गया। बाद में जब हकीकत पता चला तो लोग माथा पीट रहे हंै।
मामला कुरूद ब्लाक के ग्राम सेमरा का है। 6 दिसंबर को यहां एक्सल मोपेड वाहन में एक युवक पहुंचा। साथ में स्माइल टूथ पेस्ट की दो बोरी रखा था। पेस्ट का प्रिंट रेट 80 रू था, जिसे वह मात्र 20 रू में बेच रहा था। कम दाम में ब्रांडेड पेस्ट मिलने के चलते किराना, मेडिकल संचालकों के साथ दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पेस्ट खरीद लिया। पेस्ट के खोखे में प्रिंट रेट, मैनुफैक्चरिंग डेट बराबर था,लेकिन अंदर पेस्ट में मैनुफैक्चरिंग अप्रैल 2010 अंकित था। इसकी जानकारी सबसे पहले मेडिकल स्टोर्स के संचालक मोरध्वज कुंभकार को हुई, जिसने 5 डिब्बा पेस्ट खरीदा था। बाद में उसने इसकी जानकारी पेस्ट खरीदे अन्य लोगों को दी। पेस्ट एक्सपायरी होने की जानकारी लगते ही सबके होश उड़ गए। फिर क्या था,लोग एक- दूसरे की गलती निकालने लगे और ठग को कोसते रहे। लेकिन ठग तो अपना काम कर रफू चक्कर हो गया था। मोरध्वज ने इसकी शिकायत भखारा थाने में की है।
शून्यको बनाया चार
ठगने खोखे में अंकित मैनुफैक्चरिंग डेट 4/2010 को 2014 कर गांव वालों को थमा दिया। डेट के नीचे बेस्ट बिफोर 36 मंथ इन मैनुफैक्चरिंग लिखा था। सस्ते के फेर में गांव वालों ने फटाफट खरीद लिया। किसी का ध्यान पेस्ट में लिखे मैनुफैक्चरिंग डेट पर नहीं गया। 2010 में भी उक्त पेस्ट की कीमत प्रति 200 ग्राम पेस्ट 80 के आस-पास था। अभी भी कीमत उतनी ही है। 200 ग्राम पेस्ट के साथ 100 ग्राम का पेस्ट एक ब्रश भी फ्री था। ब्रश को लोग उपयोग तो कर लेंगे, लेकिन पेस्ट का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। खासकर बच्चों के लिए यह ज्यादा खतरनाक है, जो ब्रश करने के दौरान अक्सर पेस्ट निगल लेते हैं।
गांवमें जांच करेंगे
^एम्सपायरीटूथपेस्ट बेचकर ढगी करने की शिकायत थाने में हुई है। आरोपी अज्ञात है। गांव में जाकर जांच करेगे। फिर आगे की कार्रवाई करेंगे एनएसराजपूत, टीआईभखारा