स्वच्छता अिभयान की उड़ रहीं धज्जियां
वार्डो में कचरा हो रहा डंप
चौक-चौराहों में कचरे का लग रहा ढेर, यत्र-तत्र बिखरी गंदगी उठाने निगम गंभीर नहीं
भास्करन्यूज|धमतरी
स्वच्छताअिभयान का माखौल स्वयं नगर-निगम उड़ा रहा है। वार्डाे में पड़े कचरे को उठाने निगम के कर्मचारी गंभीर नहीं है। चौक-चौराहों और अाम रास्तों के पास पड़ी गंदगी के ढेर से मुहल्लेवासी सहित आने-जाने वाले परेशान हंै। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद कचरे उठाने की जहमत कर्मचारी नहीं उठा रहे , ही अिधकारी ध्यान दे रहे हंै। शहर को स्वच्छ रखने की मुहिम ठंडे बस्ते में चली गई है। दबाव नहीं होने के कारण सफाई कर्मी भी खानापूर्ति करने में लग गए हैं।
शहर के गोलबाजार, बालक चौक, साल्हेवारपारा सहित कई ऐसे सार्वजनिक स्थान हंै जहां कचरे का ढेर दोपहर तक पड़ा रहता है। विडंबना यह है राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की प्रतिमा स्थल के आस-पास भी गंदगी का ढेर है। गांधी जयंती के दिन ही स्वच्छता अिभयान की शुरूआत हुई थी। महज एक माह में ही प्रशासन शहर को स्वच्छ रखना ही भूल गया। उक्त मार्ग से जिले के आला अिधकारी भी गुजरते हंै, लेकिन उनकी नजर गंदगी पर नहीं पड़ती। निगम के कर्मचारी भी खानापूर्ति में लगे हुए हैं। शहर को साफ और स्वच्छ रखने की मुहिम ठंडी पड़ रही है।
साल्हेवारपारा के दुर्गेश रात्रे, पूनम गायकवाड़, हकीम खान, मो शरीफ, शदाब खान आिद ने बताया कि वार्ड के तिरंगा चौक में हर राेज का यही हाल है। निगम के कर्मचारी नाली की गंदगी और कूड़ा करकट यहां डालकर चले जाते हैं। दोपहर तक कचरा उठाने वाला कोई नहीं आता। कई बार तो कचरा दिन-रात एेसा ही पड़ा रहता है। दिन भर मक्खियां भिनभिनाती रहती है। दुर्गंध घरों तक पहुंचने लगता है। गंदगी और निगम के सुस्त कर्मचारियों के कारण मुहल्ले के लोग खासे परेशान हंै।
धमतरी. साल्हेवार पारा तिरंगा चौक के पास इस तरह गंदगी फैली हुई है।