- Hindi News
- पहले दिन महापौर के लिए एक और पार्षद पद के लिए तीन नामांकन फार्म जमा हुए
पहले दिन महापौर के लिए एक और पार्षद पद के लिए तीन नामांकन फार्म जमा हुए
शहरीसत्ता को ले राजनीतिक तापमान चढ़ने लगा है। शहर के 40 वार्डो में पार्षद महापौर का चुनाव होना है। पार्षद एवं महापौर दावेदारों की लंबी सूची है। प्रमुख पार्टियों से जुड़े दावेदारों के साथ नए चेहरों ने भी चुनाव लड़ने के लिए फार्म खरीदा है। बहरहाल कांग्रेस-भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दावेदार नामांकन जमा कर रहे हैं। तीन दिनों में कलेक्टोरेट से 91 फार्म बिके। इनमें महापौर के 6 तथा पार्षद के 85 फार्म शामिल हंै। 10 दिसंबर को महापौर के लिए 1 पार्षद पद के लिए 3 ने नामांकन फार्म संबंधित रिटर्निंग आफिसर के पास जमा कराया। इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से कामिनी ठाकुर ने महापौर के लिए फार्म जमा किया। अनुराग मसीह ने वार्ड क्रमांक 33 तथा गायत्री सोनकर ने वार्ड क्रमांक 30 के लिए नामांकन दाखिल किया। दोनों ही दावेदार कांग्रेस के हैं। भाजपा से पार्षद पद के लिए प्रकाश साहू ने नामांकन जमा किया। नामांकन फार्म 10 से 15 दिसंबर तक लिए जाएंगे। 19 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
महापौरके तीन फार्म
कांग्रेसमें महापौर दावेदारों की संख्या ज्यादा दिख रही है। पार्टी टिकट किसी को दे, लेकिन महिला नेत्रियां दावा ठाेंक रही है। कांग्रेस से सरिता दोशी ने पूर्व में ही फार्म खरीद लिया है। बुधवार को प्रभा श्रीवास्तव ईश्वरी पटवा ने भी महापौर के लिए फार्म खरीदे।
धमतरी. कलेक्टोरेट के आवक-जावक शाखा से फार्म खरीदते दावेदार।
पार्षद के लिए चार लोगों ने खरीदे फार्म
कुरुद.नगरीयनिकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पार्षदों के लिए नामांकन फार्म की बिक्री शुरु हो गई है। पार्षद पद के लिए वार्ड क्र 06 से थानेश्वर प्रसाद सिन्हा गांधी चौक कलारपारा, किशोर कुमार यादव बैगापारा, वार्ड क्र 07 से श्यामशंकर भोईपारा, वार्ड क्र 9 से आनंद चंद्राकर कारगिल चौक, मुकेश साहू कारगिल चौक, वार्ड क्र 12 से मनीष साहू संजय नगर कुरुद ने फार्म खरीदे।
7 लोगों ने खरीदे फार्म
मगरलोड.नगरपंचायत मगरलोड में भी दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए नामांकन शुरू हो गया है लेकिन राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं किया है। दावेदार फार्म खरीद रहे हैं। प्रथम दिवस नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कृपाराम साहू ,पार्षद के लिए भवानी यादव, रामानंद साहू, ईश्