समरसता रथ का शहर में हुआ स्वागत
विभिन्न संगठनों ने भी स्वागत किया।
भास्करन्यूज |धमतरी
सतनामसंदेश यात्रा का बुधवार को शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने पूजा-अर्चना कर मानव-मानव एक समान का संदेश दिया।
गिरौदपुरी धाम से 1 दिसंबर को सतनाम संदेश यात्रा रथ सतनामी समाज द्वारा निकाली गई। रथ प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर लोगों को समरस्ता का संदेश दे रहा है। बुधवार को सतनाम रथ का शहर में अगमन हुआ। अंबेडकर चौक में सतनामी समाज के अलावा विभिन्न समाज के लाेगों के साथ छात्र-छात्रों ने स्वागत किया। अंबेडकर चौक में समाज के लाेगों ने आतिशबाजी के साथ पूजा-अर्चना की। पश्चात रथ शहर के लिए बढ़ा।
हेमंत बंजारे ने बताया कि रथ का मुख्य उद्देश्य गुरु घासीदास बाबा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। रथ का नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। अंबेडकर चौक में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने स्वागत किया। नगर पालिका स्कूल के पास कालेज छात्राें ने स्वागत किया। र|ाबांधा चौक के विभिन्न समाज संगठनों ने स्वागत कर यात्रा में शामिल हुए। मकई चौक, सिहावा चौक, पावर हाऊस समेत अन्य स्थानों में सतनाम संदेश रथ का स्वागत कर लोग यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मनुराज, दयाराम लहरे, वेदराम मारकंडे, संजय राम, बलदेव कोसरे, केशर डहरिया, भागीरथी टंडन, सुबोध राठी, चेतन हिन्दूजा, राजीव सिन्हा, दिलीप पटेल, दयाशंकर सोनी, सरला जैन, बिथिका विश्वास, राजा बग्गा के अलावा समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
धमतरी. शहर में बुधवार को सतनामी समाज का रथ पहुंचा जिसका स्वागत करते समाजजन।