पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सायकल रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

सायकल रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजी कालेज से स्वच्छता अभियान रैली को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाई।

भास्करन्यूज |धमतरी

पीजीकालेज के एनसीसी छात्र एवं छात्रा कैडेट्स की स्वच्छता अभियान रैली महाविद्यालय परिसर से प्रातः 8 बजे प्राचार्य डाॅ चन्द्रशेखर चाैबे व्दारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। वे भी स्वंय सायकल से कैडेट्स के साथ अंबेडकर चाैक तक गए।

अंबेडकर चाैक से गोकुलपुर होते हुए सायकल रैली 9.30 ग्राम कुकरेल पहुॅंची। शासकीय उमाविके प्रागंण में उपस्थित 500 छात्र/छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कैडेट्स ने स्वच्छता एवं वन्य प्राणी संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स ने स्कूल परिसर एवं कुकरेल चाैक की साफ-सफाई की। इस कार्य से प्रसन्न होकर कुकरेल बस स्टैण्ड स्थित शुभ लक्ष्मी होटल के संचालक ने सभी 87 कैडेट्स को निःशुल्क स्वल्पाहार उपलब्ध कराया। सायकल रैली का अगला पड़ाव ग्राम फुटहामुड़ा था, जहां नवीन ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला प्रागंण में दोपहर 12.30 बजे साफ-सफाई की गई एवं शाला के छात्र/छात्रों एवं 8 छात्रों को एनसीसीकैडेट्स ने कापी एवं पेन अपनी तरफ से वितरित किए। दोपहर 3 बजे यह रैली गंगरेल डेम पहुंची, जहां स्थित गार्डन की साफ-सफाई की गई। अंतिम पड़ाव अपरान्ह 4.45 बजे कलेक्टर परिसर एवं एसपी परिसर की साफ-सफाई के साथ पूरा हुआ। जिला पंचायत प्रागंण में कलेक्टर ने एनसीसी कैडेट्स से व्यक्तिगत मुलाकात की एवं रैली अभियान की जानकारी ली। उन्होंने कैडेट्स को सेना ज्वाइन करने अपनी ओर से विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि वे स्वंय भी एयर फोर्स में सेवांए दे चुके हंै। कलेक्टर ने कैडेट्स के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। रैली में 60 छात्र एवं 27 छात्राएं, केयर टेकर शारदा सोनी, हरप्रीत सिंह आनंद एवं पूनम दुग्गड़ शामिल हुए। कैडेट्स ने सायकल से लगभग 35 किमी की यात्रा की।