पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे के सिग्नल पाइंट पर दुर्घटना का खतरा

हाईवे के सिग्नल पाइंट पर दुर्घटना का खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौराहे में ट्रेफिक व्यवस्था का बुरा हाल, पूर्व में भी हो चुकी है दुर्घटना।

भास्करन्यूज |धमतरी

ट्रैफिकसिग्नल र|ाबांधा चौराहे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पूर्व में इसी स्थान में एक व्यक्ति की ट्रक में दबने से मौत हो गई थी। छोटी दुर्घटनाएं यहां रोज हो रही है। यह सब अव्यवस्था ट्रेफिक सिग्नल से ही उत्पन्न हो रही है।

दरअसल र|ाबांधा चौराहे में रायपुर रोड से बस्तर रोड, शिवाजी प्रतिमा की ओर से र|ाबांधा जाने वाले तथा रायपुर रोड से र|ाबांधा रोड मुड़ने वालों के लिए एक ही सिग्नल जलता है। रायपुर रोड से दाए मुड़ने वालो को कोई परेशानी नहीं है, लेकिन सिग्नल खुलने के दौरान शिवाजी प्रतिमा से र|ाबांधा रोड जाने वाले तथा रायपुर रोड से बस्तर रोड जाने वालों को परेशानी होती है। सड़क क्रास करते वक्त सीधे दाएं मुड़ने वाले एक साथ गुजरते हैं।

इसी तरह र|ाबांधा रोड से शिवाजी प्रतिमा वाली गली में जाने वालों पर दुर्घटना का खतरा मंडराते रहता है। सिग्नल खुलने के समय रायपुर रोड से बस्तर रोड जाने वाले तेजी से निकलते हैं।

शिवाजी प्रतिमा की गली में जाने वालों से अक्सर इनकी टक्कर या परेशानी होती है। आवागमन करने वाले यात्री जरा भी असावधानी बरतते हैं तो जान भी जा सकती है। लोगों को रोज यहां से खतरनाक टर्न या आवागमन करना पड़ रहा है।

धमतरी. र|ाबांधा चौक में तीनों दिशाओं से एक साथ गुजरते है वाहन चालक।

मकई, सिहावा चौक का भी यही हाल

र|ाबांधाजैसी स्थिति सिहावा चौक और मकई चौक की भी है। बाएं जाने वालों के लिए यहां भी सिग्नल खुला रहता है। इसी दरम्यान रायपुर रोड से पुराना बस स्टैंड के लिए सिग्नल मिलते ही दुर्घटना का डर बना रहता है। चौक के पास बेरियर से भी लोग बाएं से दाएं के लिए डिवाइडर क्रास करते हंै। ऐसी व्यवस्था दुर्घटनाओं को जन्म दे रही हैं। कई बार हादसे भी हुए हैं। चौक में ही पूर्व में एक व्यक्ति की बाएं मुड़ते समय दुर्घटना में मौत हुई थी। वैसे भी सिग्नल मिलते ही वाहनें रफ्तार से आगे बढ़ती है। ऐसे में दुर्घटना होना स्वाभाविक है।