- Hindi News
- लगातार मौत, फिर भी बेसुध है पुलिस प्रशासन
लगातार मौत, फिर भी बेसुध है पुलिस-प्रशासन
अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस की रोक नहीं, दहशत के बीच लोगों का हो रहा आवागमन।
भास्करन्यूज |धमतरी
पुलिसप्रशासन की सुस्त कार्यशैली का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़कों में अवैध पार्किंग से लाेग दहशत के बीच आवागमन कर रहे हैं। र|ाबांधा चौक से पीजी कालेज मोड़ तक सड़क पर बड़ी वाहनों की दादागिरी जारी है। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुंलद हंै।
शहरभर में यातायात व्यवस्था पटरी पर उतरी हुई है। सड़क पर वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा। र|ाबांधा रोड में वाहनों की लाईन एेसी खड़ी होती है, मानो भारी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बन गया हो। एक तरह से कहा जाए, तो वाहनों की अवैध पार्किंग पर रोक लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। र|ाबांधा चौक से पीजी कालेज मोड़ तक वाहनों की अवैध पार्किंग स्थल बन गया है। मिशन ग्राउंड, हरदिहा साहू समाज भवन, भाजपा कार्यालय मोड़ के पास चार पाहिया वाहनों का राज चल रहा है। मेनोनाईट स्कूल के पास तो स्कूली बच्चों में हर पल खतरा मंडराते रहता है। स्कूल की छुट्टी होने के समय सबसे ज्यादा बच्चों में दुर्घटना की आशंका रहती है।
ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व इसी तरह की एक सड़क दुर्घटना में मेनोनाईट स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी। माहभर पूर्व र|ाबांधा स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक सायकल सवार ग्रामीण को ट्रक ने रौंद दिया। लगातार हो रही सड़क दुर्घटना के बाद भी पुलिस और प्रशासन अवैध पार्किंग को हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहेे।
नागरिकों में आक्रोश
अवैधपार्किंग पर यातायात पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से स्थानीय लोगांे, ग्रामीणों में भी आक्रोश पनप रहा है। लोगांे का कहना है कि सड़कों में बेतरतीब ढंग से बड़ी वाहनों की अवैध पार्किंंग बनने से राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। खड़ी वाहनों के पास से गुजरते वक्त दुर्घटना के साथ दशहत भी बना रहता है। एक तरह से कहा जाए तो प्रशासन के साथ-साथ यातायात पुलिस ने भी अवैध पार्किंग को खुली छुट दे रखी है। जिसका खामियाजा राहगीरों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
धमतरी. शहर से गुजरे नेशनल हाईवे में लगातार बढ़ रहा वाहनों का दबाव।