मटेरियल से राहगीर परेशान
बिल्डिंग मटेरियल बनी चुनौती। मुख्य मार्ग, गली-मोहल्ले के सड़कों में कई जगह डंप।
भास्करन्यूज| धमतरी
मुख्यमार्गो,अंदरूनी गलियों में भवन निर्माण साम्रागियों के डंप होने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। रेत, गिट्टी, ईट के कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। मार्ग संकरी हो जाने की वजह से सदर बाजार आए दिन जाम हो रहा है। शिकायतंे भी मिल रही है। मार्ग से गुजरने वालो को सावधानी रखना पड़ रहा है। कार्रवाई के अभाव में मकान मालिक भी इन सामानों को समटने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
सदर मार्ग में गोलबाजार, मठमंदिर चौक, राधाकृष्ण मंदिर, रामबाग सहित वार्डो की संकरी गलियों में दर्जनों जगहों पर बिल्डिंग मटेरियल के कारण मार्ग बाधित हो रहा है।
मकान निर्माण में महीनों समय लगता है,तब तक ईट, गिट्टी, रेत सड़कों तक फैला रहता है। हर आने-जाने वाले लोग इसकेे कारण परेशान होते हंै। इस संबंध में नगर निगम को शिकायतें भी मिलती है फिर भी कार्रवाई नहीं होती।
हरकोई हो रहा परेशान
सदरमार्ग वैसे भी संकरी है,व्यस्त मार्ग होने के कारण सुबह-शाम कार्यालयों और स्कूलों के समय घंटे दो घंटे के लिए जाम हो जाती है। पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानों के सामने दोपहिया वाहन बेतरतीब खड़ी रहती है।
ऊपर से बिल्डिंग मटेरियल डंप रहने के कारण यातायात बाधित होती है। दुकानदारों, राहगीरों को भी परेशानी होती है। जाम से सदर मार्ग को पार करने में घंटों लग जाता है।
ध्वनिविस्तारक पर प्रतिबंध
धमतरी।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भीम सिंह ने छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 10 (2) के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी प्रकार का तीव्र संगीत ध्वनि विस्तारक यंत्र, मोटरयान के विद्युत हार्न से उत्पन्न होने वाले कोलाहल जिससे सामान्य पैदल चलने वाला व्यक्ति घबरा जाए या व्यक्ति को जिसे सुनकर क्षोभ या सन्त्रास कारित हो, को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।
धमतरी. जगह- जगह पडे बिल्डिंग मटेरियल पर निगम नहीं कर रही कार्रवाई।