मानव अधिकार पर की बात
धमतरी| बीसीएसकालेज में राजनीति विज्ञान विभाग व्दारा मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अधिकार एवं कर्तव्य एक दूसरे के पूरक विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें 11 प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के प्रारंभ में डाॅ प्रभा वेरुलकर ने मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मानव अधिकारों के आदर्श को स्वीकार करते हुए मानव अधिकार आयोग व्दारा मानव अधिकारांे की 30 अनुच्छेद वाली घोषणा 10 दिसंबर 1948 को की गई। पुष्पा वर्गिस ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साठ लाख यहूदियों को हिटलर ने मरवाया था, पर वह राष्ट्र समाप्त नहीं हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नारायण प्रसाद, द्वितीय नीलमणि, तृतीय मोहन ध्रुव रहे।