पेंशनर दिवस 17 को मनाया जाएगा
धमतरी| पेंशनरसंघ की बैठक में शासन से एक्सग्रेशिया राशि एवं मेडिकल भत्ता देने की मांग किए जाने पर चर्चा की गई। बताया गया कि 32 माह के एरियर्स पर शासन की मौन रहने से पेंशनरों में असंतोष है। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रांत स्तरीय पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को भाटापारा में होगा। इस कार्यक्रम को जिले के पेंशनर भी शामिल होंगे। बैठक में लालाराम मगेन्द्र, नारदराम आदि उपस्थित थे।