रासेयो शिविर में जनजागृति का संदेश
धमतरी| शाउमाविगट्टासिल्ली का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम झुंझराकसा में सम्पन्न हुआ। 30 स्वयं सेवकों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागृति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि रमेश कोडोपी थे एवं अध्यक्षता मंगलसिंह ने की। शिविर में योगाभ्यास द्वारा स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए। परियोजना कार्य के अंतर्गत गांव की साफ- सफाई की गई। छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।