पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पर्धा के साथ गरबा शुरू

स्पर्धा के साथ गरबा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. बरबा ट्रेनिंग लेती बालिकांए।

गुजराती समाज भवन में सात दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प शुरू।

भास्करन्यूज|धमतरी

नवरात्रमें देवी भक्ति के साथ रास गरबा की महफिल भी सजती है। विविध परिधानों मेंे डंाडिया की झलक नवरात्र महोत्सव पर चार चांद लगाती है। शहर में भी रास गरबा की धुन सुनाई पड़ने लगी है। 16 सितंबर को ड्रेस कोड स्पर्धा के साथ डांडिया प्रशिक्षण शुरू हुअा।ढोल-बाजे गरबा ग्रुप द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प का उद्घाटन गुजराती समाज भवन में हुआ। मुख्य अतिथि लखूभाई भानुशाली थे। अध्यक्षता विपिन पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि महेन्द्र राजपुरिया,ऋषि जैन,चंद्रिका मिराणी,मीना गांधी थे। प्रशिक्षक गौरव लोहाना,आशित त्रिवेदी,दीर्घायु रायचुरा ने प्रशिक्षार्थियों को गरबा के प्रारंभिक स्टेप्स सिखाए।