पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छाया की दो टूक, गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

छाया की दो टूक, गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को छाया वर्मा ने संबोधित किया।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियो में हुआ मंथन, वन बूथ-टेन यूथ का फार्मूला अपनाने पर जोर।

भास्करन्यूज |धमतरी

नगरीयनिकाय चुनाव के लिए जिले के प्रभारी एवं पर्यवेक्षक छाया वर्मा एवं सचिव प्रवीण साहू लगभग 3 बजे शहर पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में उन्होने कांग्रेसियाे को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और चुनाव लड़ने और जीतने के गुर बताए।

गुटबाजी या निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को बर्दाश्त करने की चेतावनी भी दी। कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक संबोधित करते हुए छाया वर्मा ने कहा कि चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन से लेकर परिणाम आते तक आती रहूंगी। वन बूथ टेन यूथ के फार्मूले पर अमल हुआ तो चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता। श्रीमति वर्मा ने साफ लहजे में स्वीकारा कि भाजपा काफी मजबूत हो गई है, इसलिए मजबूती से चुनाव लड़ना होगा।

बंदकरो टांग खिंचाई

चुनावमें एक दूसरे का टांग खींचने का काम अब भी जारी रहा,तो कभी चुनाव नहीं जीत सकते। कांग्रेस के महापौर या पार्षद पद के लिए जो भी प्रत्याशी रहे उसके लिए सब को काम करना होगा। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि पहले सदस्यता बनाने का काम हो उसके बाद चुनाव की बातें करें। हम सब एक ही नांव मेंं सवार हैं इसलिए एक दूसरे को उबारने का काम करें टांग खीचनें का नहीं।

बीजेपीसे करना है दो-दो हाथ

प्रवीणसाहू ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में हमें बीजेपी से दो-दो हाथ करना है। हमारे पास कई मुद्दे हैं बशर्ते वोटरों को विश्वास दिलाना है। बैठक को विधायक गुरूमुख सिंह होरा, जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, सोमप्रकाश गिरी आदि ने संबोधित किया।

अधिकतरपार्षद रहे नदारद

बैठकमें शहर के अधिकांश पार्षद अनुपस्थित रहे जो चर्चा का विषय बना रहा।18 पार्षदों में से सिर्फ पांच पार्षद ही पहंुचे। नदारद रहने वाले पार्षदो में नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हैं।

नएचेहरों की चर्चा

नगरीयनिकाय चुनाव के लिए हुई बैठक में नई महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी चर्चित रही। पुराने चेहरो के साथ नए चेहरों को भी धमतरी नगर निगम महापौर पद की दौड़ में बताया जा रहा है। हालांकि बैठक के दौरान किसी ने भी दावेदारी नहीं की, लेकिन उपस्थिति को ही दावेदारी माना जा रहा है।

सभीक्षेत्रों से पहंुचे कार्यकर्ता

बैठक