पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उड़ीसा से गांजा तस्करी, दो सपड़ाए

उड़ीसा से गांजा तस्करी, दो सपड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. कार्यवाही करते कोतवाली पुलिस।

15 किलो गांजा की डिलीवरी से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े, लंबे अरसे बाद मिली धमतरी पुलिस को सफलता।

भास्करन्यूज| धमतरी

बुधवार-गुरूवारकी दरम्यानी रात 1:55 बजे अंबेडकर चौक पर दो बैग लेकर उड़ीसा का एक युवक और नाबालिग खडे़ थे। कोतवाली पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली ,तो दोनो बैग में 4-4 पैकेट गांजा मिला। 15 किलो गांजा की कीमत तीस हजार रूपए बताई गई है। पुलिस की चूक की वजह से गांजा की डिलीवरी लेने वाला शहर का व्यक्ति बच निकला। पुलिस दोनों तस्करों को नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपी मनोज कुमार ध्रुवा 30 पिता बुटु ध्रुवा एवं एक नाबालिक लड़का ग्राम बोंदीपाल थाना मलकानगिरी उड़ीसा निवासी हैं। इससे पहले भी वे तस्करी कर चुके हैं। यही नही ऐसे और लोग हैं जो धमतरी होकर राजधानी रायपुर तक गांजा की तस्करी करते हैं। मलकान गिरी जिले से गांजा की खेप धमतरी ही नहीं बल्कि अन्य शहरों तक पहंुच रहा है।ज्ञात हो कि कुछ साल पहले धमतरी पुलिस गांजा पकड़ने में माहिर थी, लेकिन इसके बाद से मुखबीरों का सम्पर्क पुलिस से टूट गया। हाल ही में सूचना तंत्र को जोड़ने के बाद गांजा तस्करी की खबर मिली, तब पुलिस को सफलता मिली।