- Hindi News
- विवाद के बाद ऊंची पहुंच बता छुड़वा लिए वाहन
विवाद के बाद ऊंची पहुंच बता छुड़वा लिए वाहन
धमतरी. रूद्री रोड़ में चालानी कार्रवाई करती यातायात पुलिस
रूद्री रोड में चालानी कार्रवाई के दौरान ट्रेफिक पुलिस की हो गई बोलती बंद।
भास्करन्यूज धमतरी
वाहनोंकी कार्रवाई के दौरान पुलिस और चालकों के बीच खूब विवाद हुआ। इस बीच कुछ चालकों ने दूसरे जिले की पुलिस को फोन कर अपना वाहन छुड़वा लिया।
बुधवार को यातायात पुलिस रूद्री रोड में गौरवपथ के पास दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर रही थी।
जांच के दौरान एक पिकअप में भारी वाहन भी पकड़ में आए। इस दौरान पुलिस ने चालक को वाहन का दस्तावेज दिखाने कहा।
वाहन चालक अपनी ऊंची पहुंच बताते हुए पेपर दिखाने से इंकार कर दिया। इस दौरान यातायात पुलिस और वाहन चालक के बीच विवाद भी शुरू हो गया। जब पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही, तो उसने ऊंची पहुंच दिखाते हुए अन्य जिले की पुलिस को फोन कर वाहन छुड़वा लिया।
दर्जनोंपर कार्रवाई
दस्तावेजनहीं होने वाले दर्जनों वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तीन सीट, मालवाहक में यात्री बिठाने वाले दर्जनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मार्गरही व्यस्त
बुधवारको रूद्री गंगरेल मार्ग काफी व्यस्त रहा। दूर दराज से बड़ी संख्या में सैलानी गंगरेल का नजरा देखने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में दुपहिया वाहनें भी पुलिस कार्रवाई की जद में आए।