विधि-विधान से विराजे भगवान विश्वकर्मा
नगरी।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में विश्वकर्मा भगवान की स्थापना कर पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर डीआर राडे, टीआर सोम, एके साहू, एमके साहू, जयलाल भरत, आरके कुशवाह, सीपी कश्यप सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
नाचतेगाते निकाली शोभायात्रा
मगरलोड।औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र संस्थान में भगवान विश्वकर्मा की जंयती पर शोभायात्रा निकाली गया। आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने विश्वकर्मा की प्रतिमा को डीजे की धून में नाचते गाते,आतिशबाजी करते नगर भ्रमण किया।
धमतरी. बुधवार को स्थापना के लिए प्रतिमा ले जाते भक्त।
मोटर पाटर्स एवं राज मिस्त्री संघ ने शहर एवं ग्रामीण अंचल में मनाई विश्वकर्मा की जयंती।
भास्करन्यूज धमतरी
शिल्पऔर यंत्रों के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती अंचल में धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा की स्थापना की। सुबह से देर-रात तक विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
मोटर मैकेनिक शाप, वेल्डिंग, विद्युत विभाग, राज मिस्त्री संघ ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाया। बस्तर रोड स्थित बाम्बे गैरेज में मोटर मैकेनिक एवं पाटर्स विक्रेता संघ ने विधि विधान के साथ जयंती मनाई। सुबह भगवान विश्वकर्मा की मुर्ति कुम्हारों के घर से बाजे गाजे के साथ लाकर स्थापित की गई। बांबे गैरेज, नई मंडी, नगर निगम कार्यालय के सामने मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। रात्रि में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रीकांत, संदी अग्रवाल, सुखदेव सिंग, इंदरजीत सिंग, सर्वजीत, गगन चोपड़ा आदि उपस्थित थे। नगर निगम कार्यालय के सामने भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी, अधिकारी शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से जयंती मनाई गई।
हवनविसर्जन आज
मोटरमैकेनिक संघ के सुखदेव सिंग ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा दूसरे दिन सुबह हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित होगी। 18 सितंबर को शाम 5 बजे धूमधाम के साथ िवसर्जन किया जाएगा।