पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेस्टिंग होती है पर नहीं होता िरपोर्ट का खुलासा

टेस्टिंग होती है पर नहीं होता िरपोर्ट का खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूषित पानी से जलजनित रोगों का रहता है खतरा। वाटर टेस्टिंग पीएचई की जिम्मेदारी लेकिन रिपोर्ट का नहीं किया जाता खुलासा।

भास्करन्यूज धमतरी

जिलेके ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के पेयजल स्त्रोतों का समय-समय पर टेस्ट कर रिपोर्ट तैयार की जाती है। रिपोर्ट के आधार पर तय होता है कि कौन-कौन से हैंडपंप या बोर के पानी पीने लायक नहीं हैं। विभाग का दावा है कि बीते 8 माह के भीतर 9 हजार टेस्ट किए गए, विडंबना है कि एक भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। लोगों को पता ही नही चल पा रहा कि कौन सा पानी उनके लिए हानिकारक है। नतीजतन अनजाने में जहरीले पानी को भी पीने मजबूर हैं। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता में दिनों दिन होती गिरावट को देखते हुए जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाए और इसके लिए पी एच में प्रयोगशाला भी है।

दुर्भाग्य है कि इस प्रयोगशाला से कभी भी किसी स्थान के जल परीक्षण का रिपोर्ट आम लोगों के हित के लिए सार्वजनिक नहीं किया गया।हाल ही में शहर एवं कुछ गांवों में डायरिया फैलने के बाद उन स्थानों पर जल परीक्षण कराए गए, लेकिन रिपोर्ट का अता पता भी नहीं है। विडंबना है कि रिपोर्ट को गोपनीय बताया जा रहा है और बगैर अधिकारी के अनुमति के सार्वजनिक किए जाने पर रोक की बातें भी की जाती है।

नाम बड़ा दर्शन छोटा

दोदिन पहले जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम में दिखावे के लिए जल परीक्षण से संबधित स्टाल लगाए गए। प्रभारी मंत्री एवं जिला प्रशासन के सामने यह सब दिखावा ही साबित हुआ,क्योंकि दूर दराज इलाकों से पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों एवं मितानिनों या आम लोगो को जल परीक्षण से संबंधित बातें नहीं बताई गई। लिहाजा जल परीक्षण के संबंध में अधिकांश लोगो को जानकारी नही हुई।

जिम्मेदारोंको परवाह नहीं

रोजानाउपयोग में लाए जाने वाले जल का परीक्षण रिपोर्ट जनहित में जरूरी माना जाता है लेकिन इसके बारे में जिम्मेदारों को परवाह नहीं है कि कैसे इससे लोगो को अवगत कराएं। विभागीय दफ्तर में जब इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो पता चला कि ईई छुट्‌टी में है और एसडीओ पिछले कुछ दिनों से बैठक अन्य कार्यो के चलते दफ्तर नहीं पहुंच पा रहे हंै।

धमतरी. पीएचई ने आठ महीने मे की है नौ हजार पानी सेम्पल की जांच।