- Hindi News
- गांव और ग्रामीणों का हित सर्वोपरि : चंद्राकर
गांव और ग्रामीणों का हित सर्वोपरि : चंद्राकर
विश्वकर्मा जयंती पर पंचायत मंत्री ने ग्राम खर्रा, भैसमुंडी, कुरूद में किया विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
भास्करन्यूज धमतरी
विश्वकर्माजयंती तथा छत्तीसगढ़ श्रम दिवस के अवसर पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खर्रा, भैसमुंडी तथा कुरूद में अनेक निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर ग्रामीणों को अनेक सौगातें दी। मुख्यमंत्री कोटवार सायकल एवं टॉर्च सहायता योजना के तहत 156 कोटवारों को तीन हजार 418 रू. के मान से चेक वितरित किया गया। इसके अलावा 62 मितानीनों को 1 लाख 70 हजार रूपए के चेक पंचायत मंत्री चंद्राकर द्वारा बांटे गए। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य ग्राम तथा ग्रामीणों का हित सर्वोपरि है। आगामी वर्षों में क्षेत्र में इतने सारे निर्माण कार्य कराए जाएंगे, कि लोगों को इसके लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने कौशल उन्नयन को मौलिक अधिकार के रूप में शामिल किया है। प्रत्येक युवा हुनरमंद हो तथा उसे रोजगार के लिए कहीं भटकना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन विकास योजना लागू की है।
कार्योका भूमिपूजन
मगरलोड।ग्राम नवागॉव खिसोरा में विभिन्न विकास कार्यो का नीलम चन्द्राकर ने भूमिपूजन किया। जिसमें वाचनालय निर्माण,सार्वजनिक शौचालय एवं गंधर्व झेरिया देवदास सामुदायिक भवन शामिल है। अध्यक्षता नारद राम साहू ने की। विशेष अतिथि चंदन बाफना थे। इस अवसर पर नाथूराम साहू, रामाधार साहू, राजेश साहू, मिलाप राम साहू, तुकाराम साहू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।