पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्किंग की मांग करते थक गए हैं लोग

पार्किंग की मांग करते थक गए हैं लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड प्रोफाइल, मोटर स्टैण्ड

वार्डवासियों को इनकी है अपेक्षा

मोटरस्टैंड वार्ड के निवासियों का कहना है कि पार्षद से जो अपेक्षा रखे थे, वे पूरे नहीं हुए। व्यवसायिक स्थल होने के कारण सार्वजनिक शौचालय, पानी निकासी की व्यवस्था होनी थी, लेकिन कोई काम हुआ ही नहीं।

धमतरी. पार्किंग बंद कर दुकान संचालन कराया जा रहा, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है

जनसंख्या : लगभग 2500

मतदाता : लगभग 1900

पानी निकासी : बुराहाल

सामुदायिक भवन : नहीं

सड़क : जर्जर

बुनियादी सुविधा : पर्याप्त नहीं

मोटरस्टैंड वार्ड में नही है पािर्कग की व्यवस्था, शौचालय भी नही, अतिक्रमण से वार्डवासी परेशान।

भास्करन्यूज धमतरी।

मोटरस्टैंड वार्ड व्यवसायिक क्षेत्र है। वार्ड में पार्किग की गंभीर समस्या बनी हुई है। लोग कहीं भी वाहन खड़ी कर देते है। घरों के सामने वाहन खड़ी होने से विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। लाेगों की मानें तो पार्किग के लिए मांग करते करते आंखे पथरा गई। वार्डवासी भावेश, योगेन्द्र कुमार, सतीश नाहर ने बताया कि वार्ड में अधिकांश वार्डवासियों के पास दुकान है, लेकिन वार्ड में पार्किग की कोेई व्यवस्था नही है, जिसका असर व्यवसाय पर पड़ रहा है।

पार्किग व्यवस्था को लेकर ननि गंभीर नही है। कई बार व्यवसायी पार्किग की मांग कर चुके हैं। आज तक व्यवस्था नही हो पाई। वार्ड की जनसंख्या लगभग 2500 सौ एवं मतदाता 19 सौ के करीब है। वार्ड के सड़कों की हालत ही खराब है। रात्रि में खंबों की लाईट नही जलने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सफाईव्यवस्था का बुराहाल

वार्डवासियोंने बताया कि व्यवसायिक स्थल सिर्फ नाम का है। सफाई व्यवस्था नहीं है। चारों आेर गंदगी हावी है। वार्डवासी घरों से निकलने वाले कचरे को सड़क में फंेक देते हंै।सफाई कर्मचारी की अभाव के कारण सफाई नही होता। लिहाजा सड़कों में फैल जाता है। सफाई नही होने के कारण गंदगी से उठने वाले दुर्गंध का सामना ग्राहकों को करना पड़ता है। नगर पालिका से कचरा डिब्बा रखने की मांग कर चुके लेकिन कोई सुनने वाली नही है। पूर्व पार्षद भी मांगों को लेकर ध्यान नही दिए। नियमित सफाई नही होने से वार्ड की शोभा बिगड़ रही है। नालाें में पानी जाम रहने से मच्छर पनप रहे हैं।

पार्षदके लिए चुनौतियां

अागामीनगरीय निकाय चुनाव में यहां की समस्याएं जनप्रतिनि