पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खतरनाक हो गया है रत्नाबांधा मुजगहन मार्ग, आवागमन मुश्किल

खतरनाक हो गया है रत्नाबांधा मुजगहन मार्ग, आवागमन मुश्किल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. पीजी कालेज मोड़ में स्थित है खतरनाक गड्‌ढा, फंस जाती है वाहनें।

व्यस्त मार्ग होने के बाद भी जानलेवा गड्‌ढा नही भरा जा रहा।

भास्करन्यूज| धमतरी

बारिशमे वैसे पूरे शहर के सडकों की हालत खराब है, लेकिन र|ाबांधा-मुजगहन मार्ग पहले से और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है। कुछ दिनो पूर्व गड्‌ढा आधे सड़क तक फैला था आज पूरा 40 फीट सड़क में गडढा फैल गया है।

लोग जान जोखिम में डालकर क्षेत्र से आवागमन कर रहे हैं। खतरनाक गड्ढा र|ाबांधा रोड़ पीजी कालेज मोड के पास स्थित है। मोड़ में जानलेवा गडढा होने से हरपल दुर्घटना की आशंका बनीं रहती है। डाईवर का ध्यान भटका और यहा दुर्घटना होना निश्चित है। कई बार यहा पर दुर्घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि दो माह से गड्ढा परेशानी बन रही है।

अब तक इस गडढे को भरा नही गया। कुछ साल पहले ही करोड़ों की लागत से सड़क बनीं है। जगह-जगह गडढे उभर आए हैं। बरसाती पानी में विशाल गडढा दिखाई नही पड़ता और वाहनें गडढें में धड़ाम से ठहर जाता है।

जल्द गडढें को नही भरा गया तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। कालेज, स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी होती है। रात को अंधेरे में ज्यादा परेशानी होती है।