मजदूरी भुगतान आठ माह से अटका
मगरलोड| ग्रामपंचायत खैरझिटी में महात्मागांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का मजदूरी भुगतान आठ माह से अटका पड़ा है। सरपंच लेखनराम साहू ने बातया कि गांव में मनरेगा का काम जोरों से चल रहा है। किन्तु ऐक्सिक बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से जनवरी फरवरी माह में किये गये मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। मजदूरों के सामने जीवन यापन की समस्या गई हैं। सरपंच लेखन राम साहू ने बताया कि मजदूरी भुगतान पर ऐक्सिक बैंक अधिकारी कर्मचारी से चर्चा करने पर मात्र आश्वासन देकर पल्लाझाड़ देते है।
ट्रकने कार को ठोका
धमतरी।तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से ठाेकर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक संजय पिता सुरेन्द्र सिंंंंंंंंंघल की रिपोर्ट पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडसी 3134 के चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत जुर्म दर्ज किया है।