दहेज हत्या का आराेप
शादी के छह माह में ही जल गई बहू
कलारतराई की घटना, कमरे में महिला की अधजली लाश मिली,मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
भास्करन्यूज .धमतरी
ग्रामकलारतराई निवासी पूरण साहू की प|ी पेमिन बाई (22) की लाश आग से बुरी तरह झुलसी हुई थी। मामला आत्महत्या का है या हत्या का,पुलिस छानबीन कर रही है।घटना शुक्रवार की शाम 4 बजे की बताई गई है। घर से धुंआ उठते देख लोग पहुंचे,तब घर के कमरे में पेमिन आग से झुलसी हुई मृत पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर जेरीकेन माचिस मिली। शाम हो जाने के कारण घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया।
सुबह डीएसपी भारतेंदु एवं तहसीलदार ने घटना स्थल का मुआयना किया। पंचनामा के बाद लाश का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक बयान में मृतका के पति ने अात्महत्या बताया है जबकि मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना को इसका कारण बताया है।
दरवाजाखुला मिला
जिसकमरे में पेमिन की मौत हुई है,उस कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। चौकाने वाला तथ्य यह है कि पेमिन ने यदि आग लगाकर आत्महत्या की,तो जलते समय कमरे से बाहर निकलने का प्रयास क्यों नही किया। आत्मघाती कदम उठाने के बाद भी अंतिम समय में बचने का प्रयास किया जाता है। घटना स्थल पर ऐसे कोई चिन्ह नही मिले।
छहमाह पूर्व हुई थी शादी
ग्राममुजगहन निवासी नारायण साहू की पुत्री पेमिन की शादी 6 माह पूर्व अप्रैल में हुई थी। सप्ताह भर पहले ही वह तीजा से ससुराल लौटी थी। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था।
धमतरी. पुलिस चौकी में बयान दर्ज करते डीएसपी।
मृतका के पिता नारायण साहू एवं चाचा रामदयाल ने जिला अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केन्द्र में डीएसपी के समक्ष बयान दर्ज कराया कि उसकी बेटी की मौत के पीछे दहेज प्रताड़ना कारण है। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर शादी के दो माह बाद पेमिन मायके लौट आई थी। समझा-बुझा कर उसे वापस भेजे। मोटर साइकिल की मांग को लेकर उसे काफी तंगाया जा रहा था।
पतिने कहा-आत्महत्या
मृतकाके पति पूरण का कहना है कि वह बाजार जा रहा था और पेमिन घर पर थी। वापस लौटा तब तक अपने शरीर पर आग लगाकर खुदकुशी कर चुकी थी।