पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्चिंग पार्टी पर ग्रामीणों ने लगाया लूट का आरोप

सर्चिंग पार्टी पर ग्रामीणों ने लगाया लूट का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नक्सल प्रभावित गांव के लोगों ने 9 हजार रूपए लूट कर तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

भास्करन्यूज .धमतरी

नक्सलप्रभावित गांव कोड़मुड़ के राजेश मरकाम की प|ी अमृता बाई ने शिकायत की है कि दर्जनभर पुलिस कर्मी उसके घर पहुंचे और आलमारी से 9 हजार रूपए निकाल लिए। जाते-जाते धमकी दिए कि दो दिन में 6 हजार नहीं देने पर किसी मामले में फंसा देंगे।इसी तरह संतराम निषाद ने जबरिया मारपीट का आराेप पुलिसकर्मियों पर लगाया है। उनके साथ ग्राम कोड़मुड़ एवं भुरसीडोंगरी के राजेश मरकाम, पांचो बाई, सियाबती, सुरेश साहू, सोनऊ, रामायण यादव, गोपाल साहू, संतराम आदि भी पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। एक पुलिस कर्मी का नाम रमेेश कुमार गजबल्ला बताया गया है।

जांचकराई जाएगी

^शिकायतगंभीर है इसलिए मामले की जांच कराई जाएगी, इसके बाद कार्यवाही की जाएगी। अशोकपीपरे, एएसपीधमतरी।