पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला निर्माण के बाद भी निकासी की व्यवस्था नहीं

नाला निर्माण के बाद भी निकासी की व्यवस्था नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगमके नाले निकासी समस्या दूर करने के बजाय बढ़ा रहे। भटगांव चौक अमलतासपुरम के पास से अंबेडकर चौक पुल तक लाखों की लागत से नाला निर्माण कराया गया। निर्माण के बाद भी पानी की निकासी नही हो रही।

यह क्षेत्र गोकुलपुर,पोस्टआफिस वार्ड अंतर्गत आता है। आठ माह पूर्व एक साइड का नाला निर्माण हुआ है। नाले से गोकुलपुर सहित आस-पास के वार्डो का पानी साेरिद पुल में जाएगा। निर्माण तो हो गया,लेकिन पानी की निकासी नही हो पा रही है। 21 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश का पानी आज भी नाले में जमा है। पानी जमे रहने से गंदगी और बढ़ गई है। मच्छर पनप रहे। दूसरे छोर का निर्माण भी लगभग आधा हाे गया है। बारिश के कारण वर्तमान में काम बंद है। काम पूरा होते ही चेक पास हो जाता है। अधिकारियों की अनदेखी से ही ऐसी नौबत रही है। गौरव पथ की नाली सालभर से धंसी हुई है। आज तक इसे नहीं बनाया गया। यह नाली नाले से जुड़ी है। निकासी व्यवस्था बनाया जाए तो गौरवपथ में भी पानी भरने की समस्या दूर होगी।