पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने लिया रक्तदान करने का संकल्प

छात्राओं ने लिया रक्तदान करने का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक ने लगाया रक्त परिक्षण शिविर।

भास्करन्यूज |धमतरी

रक्तदानजैसे पुनीत कार्य के प्रति युवाओं में जागृति बढ़ती जा रही है। स्थानीय गर्ल्स काॅलेज की 60 छात्राओं ने रक्तदान करने की शपथ ली है। संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए रक्त की महत्ता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल काॅलेज स्तर पर शिविर लगाना शुरू किया है। शासकीय गर्ल्स कॉलेज में इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया जब इतनी ज्यादा संख्या में छात्राओं ने जागरूकता दिखाई।

सोमवार को गर्ल्स कालेज में शासकीय चिकित्सालय द्वारा लगाए गए शिविर मेंं 209 छात्राओं का रक्त परीक्षण किया गया। इसे लेकर छात्राओं में जोश दिखा। उन्होंने रक्तदान की मंशा जताते हुए कहा कि नवरात्र के बाद छात्राएं अपने छात्रसंघ अध्यक्ष डलिना देवांगन के साथ जिला अस्पताल में रक्तदान करेंगी। इस बीच यदि किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता हुई और छात्राओं तक खबर पहंुची है तो वे तत्काल रक्तदान करने तत्पर रहेंगी। कालेज के प्राचार्य डां एस के चटर्जी स्टाफ ने भी छात्राओं की जागरूकता को सलाम किया। शिविर के आयोजन में ब्लड बैंक प्रभारी माधुरी वानखेडे, लैब टेक्निशियन श्री सिंहा, जन संकल्प समिति के पुष्कर कुमार साहू, कीर्तन मीनपाल, कृष्णा तिवारी, राजकुमार कुंभकार, कालेज के प्रोफेसर डीआर चौधरी, रोहिणी मरकाम, कुशल चोपडा आिद का सहयोग रहा।

18 छात्राएं मिलीं सिकलसेल पीडि़त

रक्तपरीक्षण शिविर में 18 छात्राएं सिकलसेल पाजीटिव मिली वहीं तीन छात्राओं में रक्त की मात्रा सात ग्राम से भी कम पाई जाने पर उन्हें सावधानी बरतने तथा अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दिया गई।

अध्यक्षने किया प्रोत्साहित

छात्राओंने कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष डलिना देवांगन ने उन्हें रक्त परीक्षण रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका मानना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारा रक्त किसी की जान भी बचा सकता है।

धमतरी. गर्ल्स कालेज में आयोजित रक्त परीक्षण शिविर में ब्लड़ग्रुप चेक कराती छात्राएं।